Dehradun
सीएम धामी चारधाम यात्रा का खुद संभाल रहे मौर्चा, अधिकारीयों की लगातर कर रहे मॉनिटरिंग…फिर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बड़कोट

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो से यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे।

Dehradun
देहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल

Dehradun News : देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़े कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने का काम चल रहा था। अचानक पांच श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी बिजली का खंभा खड़ा कर रहे थे। काम के दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके चलते पूरे खंभे में करंट दौड़ गया और वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।
एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
हादसा इतना गंभीर था कि अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे सभी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
Dehradun
बैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Dehradun News : देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में जान गंवाने वाले भाजपा नेता विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम के बाद आज तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Table of Contents
तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार
हत्या के तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हुआ। विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में शोक, आक्रोश और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा नेता विनोद कश्यप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं समर्थकों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष में हुई थी मौत
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष के बाद विनोद कश्यप की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही लोग विनोद के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दोहराया।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Breakingnews22 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Champawat21 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Dehradun24 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
National2 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Job2 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
Udham Singh Nagar2 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
Dehradun41 minutes agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Cricket3 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू





































