Haldwani
हरिद्वार में सीएम धामी कर रहे भव्य रोड शो, महिला शक्ति का मिल रहा भरपूर सहयोग….हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़।

हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया । ढोल नगाड़े के साथ रोड शो की शुरुआत हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीयो लोगों ने भी रोड शो में प्रतिभागा किया..इस बीच बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री का अभिवादन करती नजर आ रही है। सीएम धामी के लिए अथाह जनविश्वास की लहर हरिद्वार में आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ से नजर आ रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार वासियों को आज बड़ी सौगात देंगे। नारी शक्ति महोत्सव में पूरे हरिद्वार से करीब 50 हजार से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
big news
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Haldwani News : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। एक ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे कारोबारी को टक्कर मार दी। जिस से उनकी मौत हो गई। ये घटना सड़क किनारे लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबी रोड चौराहे के पास कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क क्रॉस कर रहे थे कि अचानक ई रिक्शा ने उन्हें तेज टक्कर मार दी जिसमें वो सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
हादसे के बाद से ई-रिक्शा चालक फरार
टक्कर लगने के बाद नरेश चंद्र तिवारी को तत्काल बेस हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शे ने उन्हें कितनी तेज टक्कर मारी है। हादसे के बाद से ही ई-रिक्शा चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक कारोबारी की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Haldwani
Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या

हल्द्वानी के गल्ला मंडी में मिले खून से लतपत दो शव, बुरी तरह से कुचले गए चेहरे, नहीं हो पाई शिनाख्त
Haldwani Double Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जहाँ पर मंडी परिसर के भीतर एक युवक और युवती के लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सुबह-सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी गल्ला मंडी परिसर में युवक युवती की हत्या
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
मौके की घेराबंदी, पुलिस छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई. एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
पुलिस के मुताबिक,दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटनास्थल से संदिग्ध साक्ष्य और जिस पत्थर से वार किए जाने की आशंका है उसे भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही पुलिस मंदी परिसर में व्यापरियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ हो. लेकिन अभी तक इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है.
Haldwani Double Murder: युवक से मिली अल्मोड़ा की आईडी
पुलिस के मुताबिक युवक के पास से अल्मोड़ा की एक आईडी बरामद हुई है. जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. जबकि युवती के पास से ऐसी कोई भी आईडी या सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं जिससे शिनाख्त की जा सके. अनुमानित तौर पर युवक की उम्र 25 और युवती की उम्र 22 से 23 वर्ष आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Cricket23 hours agoSCO vs NEP Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड (हिंदी में)
big news23 hours agoइस साल चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था पर भी हो रहा विचार
big news18 hours agoकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
big news19 hours agoनैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
big news17 hours agoबजट सत्र 2026 की तारीख का हुआ ऐलान, 9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा बजट सत्र
Udham Singh Nagar22 hours agoतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Cricket11 hours agoSA vs UAE Dream11 Prediction : दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई
big news23 hours agoउत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में ESMA लागू, कर्मचारी नहीं कर पाएंगें हड़ताल, अधिसूचना जारी






































