Accident
सीएम धामी ने सिलक्क्यार रेस्क्यू ऑपरेशन का फिर एक बार किया निरीक्षण; काम मे आएगी तेजी, मजदूरों से भी करेंगे बात।

उत्तरकाशी – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं मुख्यमंत्री टनल में फसें तमाम मजदूरो को रेस्क्यू करने को लेकर हर प्रक्रिया की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहें हैं।
ऐसे मे मुख्यमंत्री ने आज अधिकारियो से सुबह से मजदूरों को बचाने के लिए की गई ड्रिलिंग समेत तमाम प्रयासों के बारे मे जानकारी ली वही अधिकारियो को पूरा जोर लगाने के भी निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द तमाम मजदूरों को बाहर निकाला जा सकें आपको बता दें सीएम धामी आज मातली मे ही रात्रि विश्राम करेंगे साथ ही मजदूरो से भी बात करेंगे सीएम ने मातली मे ही अपना मिनी सचिवालय भी बनाया हैं जहाँ वे सरकारी काम काज भी निस्तारित कर रहें हैं।
आपको बता दें सीएम धामी इससे पहले तीन दिन लगातार उत्तरकाशी मे ही थे और हर प्रयास की मॉनिटरिंग कर रहे थे ऐसे मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा कर सीएम धामी फिर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।
सीएम धामी लगातार मजदूरों से बात करते हैं वही उनके परिजनों को भी पूरा विश्वास देने का काम करते हैं ऐसे मे एक बार फिर सीएम के पहुंचने से काम मे और तेजी आने की उम्मीद हैं..ऐसा पहली बार हैं कि किसी सीएम ने इस तरह से केम्प कर राहत बचाव का जायजा लिया हो।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Uttarkashi19 hours agoउत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी
Breakingnews17 hours agoपिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का बेटा लापता, लावारिस हालत में मिला बैग
Uttarakhand18 hours agoउत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से, चार दिशाओं से सरकार को घेरेगी पार्टी
Dehradun15 hours agoट्रेन में यात्री का सामान चोरी होने पर रेलवे देगा मुआवजा, राज्य आयोग ने सुनाया फैसला
Pauri13 hours agoकोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस, मौके पर मची चीख-पुकार







































