Udham Singh Nagar
सीएम धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों से भी भेंट कर सांत्वना दी।

उधमसिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।
Udham Singh Nagar
कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने नायब नाजिर ओम चौहान को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Table of Contents
कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर
बाजपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी स्थित सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था।
जब वो राजीनामा दाखिल कराने कोर्ट पहुंचा, तो वहां तैनात नायब नाजिर ने कोर्ट फीस का हवाला देते हुए 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की।
3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने योजना के तहत बाजपुर सिविल कोर्ट में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय नायब नाजिर ओम चौहान को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विजिलेंस टीम को देखकर मचा हंगामा
कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में पहुंची विजिलेंस टीम को देखकर न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध जताया, जिसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हाईकोर्ट से प्राप्त अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस टीम के व्यवहार पर आपत्ति भी जताई, जिस पर टीम के अधिकारियों ने न्यायालय में जाकर खेद व्यक्त किया। फिलहाल विजिलेंस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
- बारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत
- उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत
- अगले 3 दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
- WI vs NZ Dream11 Team 4th ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Udham Singh Nagar
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !

Kashipur News : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर-6 के सामने बने एक पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर में कथित तौर पर करंट आने से एक युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा
मृतक की पहचान सर्वेश कुमार पुत्र हरिचंद, निवासी ग्राम भूवरा, मसवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार नैनी स्टोन क्रशर में काम करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।
वाटर कूलर में कथित करंट आने से युवक की मौत
रास्ते में वो बाजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। पेट्रोल भरवाने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए वहां लगे वाटर कूलर के पास पहुंचा। इसी दौरान कथित रूप से वाटर कूलर में करंट उतरने से वो उसकी चपेट में आ गया।

मौके पर ही हुई मौत
हादसे के बाद सर्वेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वाटर कूलर में करंट कैसे आया और क्या इस घटना के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिम्मेदार है।
Udham Singh Nagar
छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rudrapur News : रुद्रपुर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
Table of Contents
छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार
मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में रुद्रपुर की एकता विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
ये भी पढ़ें — पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित: छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में थे तैनात
भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
- बारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत
- उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत
- अगले 3 दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
- WI vs NZ Dream11 Team 4th ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews21 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: प्लेइंग XI और ड्रीम11 टीम (19-07-2026)
Uttarakhand22 hours agoRamnagar Dehradun Express Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात , रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…
Cricket17 hours agoWI vs NZ Dream11 Team 4th ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand19 hours agoCM धामी का बड़ा फैसला: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों का कटान फिलहाल स्थगित
uttarakhand weather3 hours agoअगले 3 दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Haridwar3 hours agoखेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत
Bageshwar52 minutes agoउत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
big news19 minutes agoबारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत





































