Dehradun
सीएम धामी ने एआई पर आधारित सेमिनार में किया प्रतिभाग, मिशन को एक्सीलेंस बनाने की घोषणा।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए०आई०) पर आधारित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में ए.आई मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ए.आई. के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर मंथन करना है। ए.आई. पर आयोजित इस मंथन कार्यक्रम से निश्चित अमृत निकलेगा जो राज्य में ए.आई. के आधार पर राज्य को आगे बढ़ाएगा। ए.आई. के सहयोग से इकोलॉजी, इकोनामी, टेक्नोलॉजी, अकाउंटेबिलिटी और सतत विकास में महत्वपूर्ण विकास होने वाला है। सभी विशेषज्ञ एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर रहे लोगों को भी ए.आई. की विशेषता हासिल करने पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में साइंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन नीति के साथ ए.आई टेक्नोलॉजी को विकसित करने का रोड मैप तैयार किया गया है। ए.आई हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइंस टेक्नोलॉजी एवं ए.आई पर विशेष ध्यान रहता है। ए.आई के उपयोग से कई उपलब्धियां हासिल की जा रही है। ए.आई ने लोगों का समय बचाने का कार्य भी किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं दैनिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ए.आई. के माध्यम से आए हैं। उद्योग, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, में नवाचार का प्रमुख कारण ए.आई बन रहा है। ए.आई राज्य के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है, इसका प्रमाण है कि सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक में राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हमारा राज्य प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक धरोहर, उत्कृष्ट मानव संसाधन से संपन्न है। एक बड़ा भू भाग जंगलों से आच्छादित है। ए.आई का सही उपयोग करने पर इन संसाधनों का प्रयोग सर्वोत्तम तरीके से किया जा सकता है। कृषि, पर्यटन, स्वास्थ, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में ए.आई के उपयोग को बढ़ा कर सफलता की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा, क्लाइमेट चेंज को और अधिक समझने में ए.आई. की मदद से प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है। सम्पूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की नेतृत्व क्षमता को देख रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इंडिया ए आई मिशन की शुरूवात की गई है। जिसका उद्देश्य ए.आई संबंधित टेक्नोलॉजी का विकास करना है। केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय बनाकर प्रदेश में ए.आई के अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न संस्थानों, इंस्टिट्यूट के सहयोग से ए.आई. के लिए प्रभावी तंत्र बनाने पर कार्य करेंगे।
महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि वर्तमान समय ए.आई का समय है। उत्तराखंड, देवभूमि के साथ ही स्पिरिचुअल, साइंटिफिक सॉल्यूशन की भूमि है। यहां अनेक केंद्रीय संस्थान हैं । उत्तराखंड राज्य नॉलेज स्टेट के रूप में आगे बढ़ रहा है। नॉलेज स्टेट की अवधारणा से ही राज्य सशक्त और समृद्ध हो सकता है। ए.आई. को राज्य के विकास से जोड़ते हुए कृषि, पर्यटन, गुड गवर्नेंस, लाइवलीहुड, स्वास्थ एवं अन्य क्षेत्र में कार्य करना है। आज होने वाले मंथन से प्रभावी एवं निर्णायक सुझाव सामने आंएगे।
इस अवसर पर दिनेश त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में आज का परिवेश अलग है। राज्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य में ए.आई. को बढावा देने के लिए मूलभूत बुनियादी ढांचे की स्थापना की आवश्कता है। वर्तमान समय में राज्य के प्रत्येक स्थान को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से आच्छादित करना होगा।अधिक से अधिक विद्यार्थियो को स्कूलों/कॉलेजों में ए.आई. का बेसिक शिक्षण देना आवश्क है। हमारा उद्देश्य ए.आई के माध्यम से लोगों को सहूलियत पहुंचाना है। ए.आई. के माध्यम से युवाओं को रोजगार से भी जोड़ना है।
प्रो.ओ पीएस नेगी ने कहा कि ए.आई समय की जरुरत है। ए.आई. के माध्यम से इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और क्वालिटी पर कार्य करना है। हमने ए.आई. को अपनी शिक्षा व्यवस्था में इस्थापित करना होगा, हमारा प्रयास एआई के माध्यम से डिस्टेंस एजुकेशन और प्रभावी बनाना है। इंटरनेट आइडियाज के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, सचिव नितेश झा एवं विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद रहे।
Dehradun
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का एक हिस्सा टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच यातायात प्रभावित हुआ है।
Table of Contents
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन
भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण दोनों ओर से यातायात ठप हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचने की अपील
थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचें। इसी तरह यमुना घाटी की तरफ से मसूरी आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर न जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने की वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मार्ग खोलने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास जाने से बचने को कहा गया है।
मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी और यमुना घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क को हुए नुकसान के बाद फिलहाल यातायात बहाल नहीं हो सका है।
Dehradun
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mussoorie News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचेंगे। यहां वो आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
Table of Contents
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा
आज उपराष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे देहरादून के लोक भवन से रवाना होकर मसूरी स्थित एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। अकादमी में उनका स्वागत और परिचय कार्यक्रम होगा। इसके बाद वो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
LBS अकादमी में होगा खास कार्यक्रम
श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उपराष्ट्रपति अकादमी के संपूर्णानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह को वो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अकादमी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वीआईपी दौरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
Dehradun
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा
उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।
निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
बता दें कि इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Cricket21 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Cricket21 hours agoNRK vs SS Dream11 Prediction Match 24 TNPL 2026: Pitch Report, Fantasy Tips & Playing 11
Cricket5 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun23 hours agoरक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
Tehri Garhwal23 hours agoग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर
Chamoli7 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या





































