Dehradun
सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वनकर्मियों का कुशलक्षेम, उच्चस्तरीय उपचार के दिए निर्देश

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की।

इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए ।
Dehradun
Dehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

निरंजनपुर सब्जी मंडी में भीषण आग, दो लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
मुख्य बिंदु
आग में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि आग से घिरी दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सब्जी-फल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
ये भी पढ़ें_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक दुकान की छत पर लगे थर्माकॉल में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से नीचे रखे बोरों में भरे सूखे नारियल तक पहुंच गई, जिससे आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। परिणामस्वरूप पास की दो अन्य दुकानों तक भी लपटें फैल गईं।
ये भी पढ़ें_ KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
आग की इस घटना में तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानों में A1 रिंकू शंकर (निवासी निरंजनपुर सब्जी मंडी), B2 इंदर कुमार माटा (निवासी टर्नर रोड) और A2 मोहम्मद असगर की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आसपास की दो अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें_हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग में फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
Dehradun
होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल, 123 लोग खुद गिरने से हुए घायल, 2 की मौत

Dehradun News : होली का पर्व कई लोगों के लिए भारी पड़ा तो कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। राजधानी देहरादून में जश्न के बीच कई हादसे सामने आए।
Table of Contents
होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल
होली में जहां एक एक ओर लोग त्यौहार मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कई ऐसी दुर्घटनाएं और मारपीट की घटनाएं सामने आई जिस कारण राजधानी में 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान राजधानी के प्रमुख अस्पताल दून हॉस्पिटल में कुल 610 मरीज पहुंचे जिनमें से 44 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
घटनाओं में करीब 2 लोगों की मौत
बता दें कि इनमें करीब 45 मरीज सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए थे। जबकि 26 लोग आपसी मारपीट की घटनाओं में चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 123 मरीज ऐसे थे जो खुद गिरने या अन्य कारणों से घायल हुए थे। इन घटनाओं में करीब 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 मरीजों का इलाज फिलहाल इमरजेंसी में चल रहा है।
गंभीर चोटिल मरीजों का उपचार अब भी जारी
दून मेडिकल हॉस्पिटल में एम एस के पद पर तैनात डॉ आरएस बिष्ट ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को उपचार करने के बाद वापस भेज दिया गया। लेकिन गंभीर चोटिल मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। जिनमें से 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
थाना नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में नाविवाहिता की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
DEHRADUN NEWS: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रिस्पना नगर में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
मुख्य बिंदु
दहेज प्रताड़ना में नवविवाहिता की मौत
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के भाई सलमान आसिफ (निवासी रुद्रप्रयाग) ने बताया कि उसकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम से हुई थी। शहबाज देहरादून में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर कहकशा को लगातार प्रताड़ित करता था।
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
50 लाख रूपए दहेज़ की कर रहे थे मांग
परिजनों के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और इस बात को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है। इसके बाद 3 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे भी उसने फोन कर बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद पैसों को लेकर गुस्से में हैं और उस पर दबाव बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
मृत अवस्था में ले जाया गया अस्पताल
मायके पक्ष का आरोप है कि उसी रात करीब 1:30 बजे कहकशा के पिता को उसके ससुर यासीन का फोन आया, जिसमें बताया गया कि कहकशा को कुछ हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन देहरादून पहुंचे और दून अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कहकशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद कहकशा की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें_ CHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई सलमान आसिफ की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पति शहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Dehradun9 hours agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
big news7 hours ago2027 में उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा, कांग्रेस को घरने के लिए इस रणनीति पर कर रही काम
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
big news9 hours agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Entertainment4 hours agoUK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
Cricket9 hours agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket8 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, किसे चुनें फैंटेसी टीम में?
Politics7 hours agoNitish Kumar जाएँगे राज्यसभा, बिहार में नए CM को लेकर सियासत तेज़





































