Nainital
सीएम धामी पहुंचे रामनगर, पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…सीएम बोले इस बार 400 पार।

देहरादून – रामनगर पहुंचने पर सीएम धामी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।


सीएम धामी ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत पार्टी के आधार हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, जिसके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है।
धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रचंड मतों से जीतने का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः सत्ता में लाने के लिए कठिन परिश्रम करने का आवाहन किया।
Nainital
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

Nainital News : नैनीताल में देर रात एक मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
Table of Contents
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल
नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्य गांव के पास मिनी ट्रक में गाय ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भीमताल क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक मिनी कंटेनर संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों को शक होने पर पुलिस को दी जानकारी
स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी कंटेनर को रोककर जांच की। गोलमोल जवाब मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Cricket22 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket22 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital22 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news23 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
big news17 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news20 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news21 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































