Politics
सीएम धामी पहुंचे रुद्रप्रयाग, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे हवाई निरिक्षण, पुनर्निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा।

रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

इसे साथ ही सीएम प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
Politics
ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम ही 4 बजे से होगी मतगणना

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के 7,466 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी
प्रदेश में ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें कि उप प्रधान के लिए मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर डेढ़ बजे से मतदान शुरू हो गया है जो कि अभी जारी है।

आज ही चुनाव परिणाम आज ही किए जाएंगे घोषित
चुनाव आयोग के अनुसार मतों की गिनती पूरी होने के बाद आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिससे सभी ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान और मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
big news
सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड सरकार के एक आदेश ने नई सियासी बहस छेड़ दी है। अब 5 करोड़ रुपये से बड़ी योजनाओं का विवरण सीधे मुख्यमंत्री के पास नहीं, बल्कि पहले युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा के अवलोकन के लिए भेजा जाएगा। इस फैसले ने उनके बढ़ते राजनीतिक कद और सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
Table of Contents
सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को एक खास जिम्मेदारी दी है। अब विभिन्न विभागों की 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जनहित योजनाओं का पूरा ब्योरा और ब्रीफ नोट पहले सौरभ बहुगुणा के पास भेजा जाएगा।
इसके बाद इसकी प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाएगी। बकायदा इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है। लोगों का कहना है कि मंत्री सौरभ बहुगुणा अब उत्तराखंड सरकार के सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री बन गए हैं।
आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव की ओर से सभी मंत्रियों के मुख्य, वरिष्ठ और निजी सचिवों को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बड़ी योजनाओं का विस्तृत विवरण सौरभ बहुगुणा के अवलोकन के लिए भेजा जाए। आदेश सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

यही सवाल अब सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। धामी कैबिनेट में कई अनुभवी और वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। इसके बावजूद इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सबसे युवा मंत्री को सौंपे जाने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या ये सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था है या फिर भविष्य की किसी बड़ी रणनीति का संकेत हैं।
वरिष्ठ मंत्री भी देंगे युवा मंत्री को रिपोर्ट
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब वरिष्ठ मंत्रियों को अपनी विभागीय बड़ी योजनाओं का विवरण सीधे मुख्यमंत्री के बजाय पहले एक युवा कैबिनेट मंत्री को भेजना होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नई व्यवस्था को मंत्रिमंडल के भीतर किस तरह लिया जाता है।

इस आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि यह फैसला केवल फाइलों तक सीमित रहता है या फिर उत्तराखंड सरकार के सत्ता समीकरणों में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत साबित होता है। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय के इस एक आदेश ने सौरभ बहुगुणा को राज्य की सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में जरूर ला खड़ा किया है।
Uttarakhand
केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान

Uttarakhand Politics : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत गुरुवार को देहरादून पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
Table of Contents
केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस एकजुट है
एआईसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की।

कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर लडेंगे चुनाव
केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी।
कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी – कुमारी शैलजा
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। साथ ही उन्होंने अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उत्तराखंड आएंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सियासत में अपनी जगह बनाएगी।
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!, 20 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादल
Dehradun22 hours agoSIR के पहले चरण के बाद उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
Pithoragarh21 hours agoबड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव
Dehradun3 hours agoमसूरी-हाथीपांव रोड पर जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. हेमचंद्र पांडे बने सदस्य
nba3 hours agoNBA Summer League 2026: बास्केटबॉल के नए सितारों का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, टीमें और टॉप ब्रेकआउट खिलाड़ी
Accident2 hours agoबड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत
Politics23 minutes agoग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम ही 4 बजे से होगी मतगणना






































