Uttarakhand
सीएम धामी पहुंचे सिल्कयारा उत्तरकाशी, निर्माणधीन टनल में भू-धंसाव का कर रहे निरीक्षण।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। अभी लगभग 35 मीटर और मलबा साफ करना होगा। हालांकि फंसे हुए मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें पाइप के जरिए खाना और पानी के साथ ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। सीएम धामी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। अब ग्राउंड पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है। अधिकारियों से बातचीत की है। सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का अभियान पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है।
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं, जबकि बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों का कहना है कि फंसे हुए 40 श्रमिकों के स्थान तक पहुंचने के लिए टीमों को अभी भी लगभग 35 मीटर अधिक मलबा साफ करना होगा। बचावकर्मी फंसे हुए श्रमिकों के साथ संचार स्थापित कर लिया है।
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि काम बहुत तेजी से चल रहा है। हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है। हम कल दुखी थे क्योंकि हम फंसे हुए लोगों से बात नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब हम उनसे बात कर रहे हैं।
एनडीआरएफ की टीमों का कहना है कि अंदर फंसे मजदूरों को नाश्ता और पानी दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि आज शाम तक वे मलबे को तोड़कर मजदूरों को बाहर निकाल लेंगे। हम फंसे हुए श्रमिकों को कुछ चिप्स और पानी देने में कामयाब रहे हैं। हम पुष्टि कर सकते हैं कि श्रमिक सुरक्षित स्थिति में हैं।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Uttarakhand
पिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम

Uttarakhand News : उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की सबसे बड़ी वजह पिरूल यानी चीड़ की सूखी पत्तियां अब परेशानी का सबब नहीं रही ,, बल्कि सैकड़ों परिवारों के लिए मुस्कान की वजह बनी है।
Table of Contents
पिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान
उत्तराखंड सरकार ने पिरूल को वेस्ट टू वेल्थ में बदलकर जंगलों को तो आग से बचाने का काम किया ही है, बल्कि ग्रामीणों को भी आत्मनिर्भर बनाया है।वर्ष 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार ने 85 हजार से अधिक पिरुल एकत्रीकरण का लक्ष्य रखा है। जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।
योजना के कारण आग से बच रहे जंगल
सरकार की पिरूल लाओ-पैसा पाओ’ योजना से ग्रामीण आबादी खासकर महिलाएं मजबूत हो रही हैं।
बेहद सुंदर और उपयोगी घरेलू सामान जैसे मैट, टोकरी, कोस्टर, पेन स्टैंड, और बैग समेत कई आकर्षक कलाकृतियाँ पिरूल से बनाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

पिरूल से वैकल्पिक ईंधन किया जा रहा तैयार
उत्तराखंड सरकार और वन विभाग ने चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और देहरादून समेत राज्य के 11 चीड़-बहुल क्षेत्रों में ऐसी कई ब्रिकेटिंग और पैलेट यूनिट्स भी स्थापित की हैं जिनसे वैकल्पिक ईंधन तैयार किया जाता है। उत्तराखंड सरकार की जंगल बचाने और लोगों को रोजगार से जोड़ने की सरकार की मुहिम रंग ला रही है और पिरूल ग्रामीण आजीविका का एक बड़ा जरिया बन रहा है।
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
uttarakhand weather16 hours agoदेहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
big news14 hours agoपौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
Uttarkashi14 hours agoउत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन
Chamoli15 hours agoकर्णप्रयाग निहंग विवाद में गिरफ्तार लोगों को मिली जमानत, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Uttarakhand9 hours agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Roorkee10 hours agoसीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
Breakingnews9 hours agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो






































