Dehradun
सीएम पुष्कर सिंह धामी निरंतर अधिकारीयों से बनाए हुए है संपर्क, श्रमिक बंधुओं के साथ ऑडियो कम्युनिकेशन करने के लिए सेटअप हुआ तैयार।

देहरादून – सिलक्यारा टनल में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी से कार्य किया जा रहा है, सीएम धामी इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। ऑगर मशीन से पुनः कार्य आरंभ करते हुए 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है।
केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों ड्रिलिंग विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। NDRF एवं SDRF की सहायता से अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है, इसके उपरांत एक-एक कर के सभी की चिकित्सकों से बात करवाई जा रही है। श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात करवाई जा रही है। श्रमिक बंधुओं की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Dehradun
Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?

Dehradun to Garhwal Heli Service : देहरादून से पहाड़ों का सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। कुमांऊ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं से जुड़ गया है। देहरादून से गढ़वाल मंडल के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। जिसके चलते घंटों का थकाऊ सफर मिनटों में पूरा हो रहा है।
Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का संकल्प अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है। जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ने का काम करेगी।
मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर
नई Dehradun to Garhwal Heli Service देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
कब कहां के लिए हेली सेवा भरेगी उड़ान ?
बता दें कि Dehradun to Garhwal Heli Service की पहली हेली सेवा 10.15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए उड़ान भरेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ये हेली सेवा 11 बजे सीधे देहरादून के लिए वापसी करेगी। इसी क्रम को ध्यान में रखते हुए दूसरी उड़ान दोपहर 2.30 बजे जॉली ग्रांट से संचालित होगी, जो टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए ही निर्धारित रूट का पालन करेगी।
देहरादून से कितना है किराया ?
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी का किराया 2000 रूपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। टिहरी से आगे श्रीनगर तक का किराया 1000 रूपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। जबकि श्रीनगर से गोचर तक यात्रा करने पर भी यात्रियों को 1000 रूपए प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा।
FAQs on Dehradun to Garhwal Heli Service
1. देहरादून से गढ़वाल के लिए हेली सेवा कहाँ से शुरू हुई है?
हेली सेवा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से शुरू की गई है।
2. किन-किन जगहों के लिए हेली सेवा उपलब्ध है?
देहरादून से हेली सेवा इन रूटों पर चलेगी।
- टिहरी (कोटी कॉलोनी हेलीपैड)
- श्रीनगर
- गोचर
3. रोजाना कितनी उड़ानें संचालित होंगी?
प्रतिदिन दो उड़ानें चलाई जाएँगी।
4. Dehradun to Garhwal Heli Service का टाइम क्या है?
- पहली उड़ान: सुबह 10:15 बजे जॉली ग्रांट से
- वापसी: सुबह 11:00 बजे देहरादून लौटेगी
- दूसरी उड़ान: दोपहर 2:30 बजे जॉली ग्रांट से
5. एक हेली में कितने यात्री बैठ सकते हैं?
नई सेवा 6-सीटर हेली के माध्यम से संचालित की जा रही है।
6. देहरादून से टिहरी का किराया कितना है?
2000 रूपए प्रति यात्री
7. टिहरी से श्रीनगर का किराया कितना है?
1000 रूपए प्रति यात्री
8. श्रीनगर से गोचर का किराया कितना है?
1000 रूपए प्रति यात्री
9. क्या इससे पहले कुमाऊं मंडल में भी हवाई सेवा शुरू हुई थी?
हाँ, इससे पहले दून–नैनीताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, चंपावत, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है।
big news
UKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका

UKSSSC Paper Leak मामले में नया मोड़ सामने आया है। सीबीआई कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका खारिच कर दी है। सीबीआई की छानबीन में सुमन की UKSSC Paper Leak मामले में सक्रिय भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया था।
UKSSSC Paper Leak मामले में सुमन की जमानत याचिका खारिच
उत्तराखंड UKSSSC Paper Leak मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की सक्रिय भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी खालिद ने परीक्षा से पहले सुमन से बातचीत की थी। परीक्षा के दिन खालिद ने सुबह 07:55 बजे सुमन को मैसेज किया था, कि मैडम थोड़ा टाइम निकलकर MCQ सॉल्व कर देना बहन का एग्जाम है। जिसका सुमन ने 08:02 बजे ओके रिप्लाई किया था। सुमन की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे सीबीआई कोर्ट ने खारिच कर दिया है।
सीबीआई जांच में बॉबी पंवार से पूछताछ
बेरोजगार संघ और अभ्यर्थियों के कई दिनों तक चले धरने के बाद UKSSSC Paper Leak प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी गई। जिसके बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार से भी पूछताछ की। क्यों कि सबसे पहले बॉबी पंवार ने ही पेपर लीक होने का खुलासा किया था। बॉबी पंवार से उनके सुमन से संपर्क को लेकर भी कड़ी पूछताछ की गई। बॉबी पंवार से सीबीआई की पूछताछ करीब नौ घंटे तक चली। उक्त प्रकरण में सीबीआई 28 नवंबर को आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर चुकी है।
UKSSSC पेपर लीक मामले में क्या हुआ?
उत्तराखंड में ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन , खालिद और उसकी बहन को गिरफ्तार किया।
सुमन की जमानत क्यों खारिज हुई?
सीबीआई कोर्ट ने सुमन की जमानत याचिका खारिज कर दी क्योंकि जांच में उनके सक्रिय भूमिका के सबूत मिले।
पेपर लीक कैसे हुआ था?
अभ्यर्थी ने परीक्षा के समय पेपर की फोटो भेजी थी, जिसे सुमन ने हल करके वापस भेजा। इस वजह से पेपर लीक हुआ।
बॉबी पंवार से क्यों पूछताछ हुई?
सीबीआई ने बॉबी पंवार से उनके सुमन से संपर्क और मामले की शुरुआती जानकारी के लिए लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की।
big news
IMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर

देहरादून में 13 दिसंबर को आईएमए की पासिंग आउट परेड होगी। जिसके चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आईएमए की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
IMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट
13 दिसंबर शनिवार आईएमए की पासिंग आउट परेड के चलते दून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बता दें कि रूट डायवर्जन प्लान 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जारी रहेगा। छह और सात दिसंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
बात करें 11 दिसंबर की तो इस दिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक, शाम 4 बजे से साढ़े सात बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। जबकि 12 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात साढ़े सात बजे और 13 दिसंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
IMA पीओपी के लिए यातायात प्लान
परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।
प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक और मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा जाएगा। विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा।
सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर और धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
big news7 hours agoIMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर
धर्म-कर्म4 hours agoWinter Chardham Yatra : अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
Dehradun7 hours agoसीएम धामी के औचक निरीक्षण के बाद बदली ISBT की तस्वीर, सफाई से लेकर व्यवस्थाएं हुई चकाचक
big news6 hours agoUttarakhand : किसानों के लिए अच्छी खबर, गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
big news4 hours agoUKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका
big news23 hours agoIndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान
Breakingnews6 hours agoकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की राजयपाल से मुलाकात, राजभवन का नाम लोक भवन करने पर दी बधाई
Breakingnews5 hours agoनेत्र दान (Eye Donation) कर हमेशा याद रहेगा जगदीश, पीआरडी जवान का समाज को सन्देश



































