Entertainment
सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को सेंसर से मंजूरी, नई रिलीज डेट घोषित

अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
Ajey The Untold Story Of A Yogi: लंबे इंतज़ार और कानूनी प्रक्रिया के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है।
फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी हुई, जिसके चलते इसके निर्माताओं को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा था। करीब एक महीने की जद्दोजहद के बाद अब यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पहले 1 अगस्त को होनी थी रिलीज
इस फिल्म को पहले 1 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में हुई देरी के कारण इसकी रिलीज टालनी पड़ी थी।
मेकर्स ने कहा – “इरादा लोहे जैसा था फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – “जंग लंबी थी पर इरादा लोहे की तरह पक्का था… अब उसे अंजाम तक पहुंचाने का समय आ गया है।”
इस पोस्ट के साथ उन्होंने नई रिलीज डेट की घोषणा की।
दमदार कलाकारों की टोली
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ फिल्म में योगी आदित्यनाथ की भूमिका में नज़र आएंगे।
फिल्म में परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे सशक्त कलाकार भी शामिल हैं।
किताब पर आधारित है फिल्म
‘अजेय’ की कहानी लेखक शांतनु गुप्ता की किताब “The Monk Who Became Chief Minister” से ली गई है।
फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है और म्यूज़िक मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।
सिनेमाघरों में इस दिन पहुंचें
अब दर्शक 19 सितंबर से इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक रूप से भी खासा प्रभाव छोड़ सकती है।
Entertainment
Lalit Modi On Sushmita Sen: ‘मैं तो केप्ट बॉयफ्रेंड था…’ ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप और ‘गोल्ड डिगर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी..
Lalit Modi On Sushmita Sen
साल 2022 में जब बिजनेसमैन और IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ बेहद करीबी तस्वीरें शेयर की थीं, तो पूरे देश में तहलका मच गया था। इंटरनेट पर हर जगह सिर्फ Lalit Modi and Sushmita Sen की ही चर्चा हो रही थी। हालांकि, यह रिश्ता जितनी जल्दी सुर्खियों में आया, उतनी ही जल्दी दोनों के रास्ते अलग भी हो गए। अब सालों बाद, ललित मोदी ने इस चर्चित रिश्ते, अपने ब्रेकअप की असली वजह और सुष्मिता सेन पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों पर खुलकर बात की है।
‘Humans of Bombay’ पॉडकास्ट में ललित मोदी का बड़ा खुलासा
हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ (Humans of Bombay) के पॉडकास्ट इंटरव्यू में Lalit Modi ने Sushmita Sen से रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले बयान दिए। ललित मोदी ने बताया कि सुष्मिता सेन उनके जीवन का एक बेहद खूबसूरत और खास हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं। उन्होंने मुझे एक इंसान के रूप में आगे बढ़ने में मदद की। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें उनका बड़ा योगदान है।”
क्यों हुआ ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप? (Sushmita Sen Lalit Modi Breakup Reason)
पॉडकास्ट के दौरान जब ललित मोदी से पूछा गया कि आखिर इतने प्यार के बाद भी दोनों का रिश्ता क्यों टूट गया? इस पर उन्होंने ब्रेकअप की असली वजह ‘लॉन्ग डिस्टेंस’ (Long Distance) को बताया।
ललित मोदी ने कहा:
“हमारे बीच रिश्ता बेहद खूबसूरत था, लेकिन हमारे बीच की दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं। सुष्मिता का पूरा करियर और काम भारत (India) में था, जबकि मेरी पूरी जिंदगी लंदन (London) में बसी हुई है। इस दूरी की वजह से हम साथ नहीं रह पाए। लेकिन आज भी हमारे मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान है और वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।”
‘गोल्ड डिगर’ ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब: “खर्चा सुष्मिता उठाती थी, मैं तो केप्ट बॉयफ्रेंड था”
जब 2022 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं, तो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने सुष्मिता सेन को बुरी तरह ट्रोल किया था और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ (पैसों के लिए प्यार करने वाली) कहा था। इस विवाद पर पहली बार डिफेंड करते हुए ललित मोदी ने सुष्मिता की जमकर तारीफ की और ट्रोलर्स के मुंह बंद कर दिए।
ललित मोदी ने हंसते हुए कहा:
- खुद कमाती हैं सुष्मिता: “सुष्मिता सेन एक सेल्फ-मेड, बेहद खूबसूरत और आर्थिक रूप से मजबूत महिला हैं। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, अपनी मेहनत से किया है।”
- डायमंड्स की मालकिन: “जितने हीरे (Diamonds) सुष्मिता के पास हैं, उतने शायद ही मैं किसी को जानता हूं जिसके पास हों। यहाँ तक कि उनके अपने डायमंड स्टोर्स भी रहे हैं।”
- हमेशा सुष्मिता ने किया पे: “जब भी हम दोनों बाहर जाते थे, तो ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुझे बिल पे करना पड़ा हो। सारा खर्चा सुष्मिता खुद उठाती थीं। मैं तो उनके सामने एक ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’ (Kept Boyfriend) की तरह था।”
- ललित थे ‘डायमंड डिगर’: ललित मोदी ने आगे कहा कि सुष्मिता कोई गोल्ड डिगर नहीं थीं, बल्कि अगर कहना ही है तो कहिए कि ललित मोदी एक ‘डायमंड डिगर’ थे, क्योंकि सुष्मिता खुद एक हीरा हैं।
उस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की कहानी
जुलाई 2022 में जब ललित मोदी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन को अपनी ‘बेटर हाफ’ बताते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं, तो वह पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड था। ललित मोदी ने याद करते हुए बताया, “हम फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे और किसी बात पर बहस हो रही थी। सुष्मिता ने मुझसे कहा कि तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे। मैंने हंसते हुए बटन दबा दिया और पोस्ट कर दिया। जब तक हमारी फ्लाइट लैंड हुई, तब तक इंटरनेट पर हर तरफ हंगामा मच चुका था। लेकिन मुझे उस बात का कोई पछतावा नहीं है।”
सुष्मिता के ‘सिंगल मदर’ रूप के मुरीद हैं ललित मोदी
ब्रेकअप के बाद भी ललित मोदी के दिल में सुष्मिता सेन के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने सुष्मिता की परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने एक सिंगल मदर (Single Mother) बनकर अपनी दोनों बेटियों (रेनी और अलीशा) को पाला है, वह वाकई काबिले तारीफ है। वह आज भी सुष्मिता को आगे बढ़ता देख बेहद खुश होते हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
Entertainment
UK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

Anurag Dobhal जिन्हें कि UK07 Rider यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम के नाम से जाना जाता है। आज बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बाद हर कोई हैरान है।
Table of Contents
Anurag Dobhal ने सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला खुलासा
देहरादून के UK07 Rider नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों निजी जीवन में कठिन समय से गुजर रहे हैं। होली की रात उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक लंबा वीडियो जारी किया, जिसमें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अहम और चौंकाने वाली बातें साझा कीं।
इस वीडियो में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने अपने ही माता पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके माचा पिता और भाई ने इस हद तक उन्हें टॉर्चर किया है कि जीने लायक नहीं बचे हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश तक रच रहे हैं।

माता-पिता और भाई ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उनकी जिंदगी में इतनी हलचल मची कि अब कुछ स्टेबल नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल से वो मेेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं उनके अपनो ने ही उन्हें धोखा दिया और उनका सब कुछ छीन लिया, अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि कैसे इंटरकास्ट मैरिज करते ही उनके प्रति उनका परिवार बदल गया। माता-पिता, भाई और श्रेया ने मुझे इतना परेशान किया कि आज में आत्महत्या करने की राह पर हूं। मेरी बीवी ने भी मुझपर यकीन नहीं किया और वो भी मुझे छोड़कर चली गई। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी ब्लॉग होगा और इसके साथ ही वो यूट्यूब को छोड़ रहे हैं।

मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं -अनुराग डोभाल
अपनी स्टोरी बताते हुए वो कई बार रो पड़े, रोते-रोते हुए उन्होंने कहा कि- अभी आज की डेट पर शायद मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। आज दिन तक मैंने कुछ खाया नहीं है, ना ही सोया हूं। मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं। मैं लगभग पागल हो चुका हूं।’
Uttarakhand
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंंड में भी ‘गोदान’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम धामी ने इसे टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
गाय भारतीय संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग – सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

गौपालकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
गौपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
Cricket15 hours agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team Match 28 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand12 hours agoDehradun News: विकासनगर में 120 पेटी अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Cricket15 hours agoIRE vs IND Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम
Cricket12 hours agoAUS-W vs IND-W Dream11 Team Match 30 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पॉइंट्स टेबल समीकरण और पिच रिपोर्ट







































