Breakingnews
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सड़कों पर उतरे DM, रैन बसेरों से घाटों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Cold Wave Alert : उत्तराखंड में इन दिनों शीतलहर (Cold Wave Alert) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़कड़ाती ठंड में लोगों की दिकक्तें बढ़ा दी हैं। हरिद्वार जिले में शीत लहर के प्रकोप से बेसहारा, असहाय और गरीब लोगों को बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे।
Table of Contents
Cold Wave Alert को देखते हुए सड़कों पर उतरे DM
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दिक्षित Cold Wave Alert को देखते हुए सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों से लेकर घाटों तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के रैन बसेरों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, हीटर, बिजली व्यवस्था और रजिस्टर संधारण सहित सभी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

रैन बसेरों का विद्युत लोड ऑडिट कराने के आदेश
जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने स्पष्ट किया कि किसी भी रैन बसेरे या सार्वजनिक शौचालय में यूरिन के लिए किसी व्यक्ति या श्रद्धालु से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए लगे बोर्ड तत्काल हटाए जाएं। इसके साथ ही सभी रैन बसेरों का विद्युत लोड ऑडिट कराने के आदेश भी दिए गए।
जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने शीतलहर से बचाव (Cold Wave Alert) के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए तथा हर की पौड़ी से शिव पुल और ओम पुल तक सभी घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गरीब व असहाय लोगों और श्रद्धालुओं को कंबल वितरित किए और कहा कि जिले में ये अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
Breakingnews
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Uttarakhand News : उत्तराखंड की शांत फिजाएं इन दिनों किसी ना किसी कारण के चर्चाओं में हैं। पहले कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी
संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद दोनों राज्यों में संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, एक धमकी भरे ईमेल में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में कुछ राजनीतिक हस्तियों का भी उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई हैं।
धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और सरकारी भवनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए लागू
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संभावित हमले के समय, स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
Breakingnews
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल

Haridwar Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत
हरिद्वार में बीती रात रोडवेज बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी।
वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की दिशा में जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Cricket19 hours agoभारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकबला , जाने बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, कप्तान-उपकप्तान और मैच प्रीव्यू
Udham Singh Nagar18 hours agoजसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब
Chamoli18 hours agoचमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Udham Singh Nagar20 hours agoबड़ी खबर : काशीपुर में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई
Blog20 hours agoRaghav Juyal Dating Niharika NM: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल और निहारिका एनएम? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
Udham Singh Nagar17 hours agoरूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ramnagar16 hours agoरामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
big news13 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण





































