Chamoli
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पहुंचे नारायणबगड़, निकाला रोड शो।

चमोली – उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज सोमवार को नारायणबगड़ पहुुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां रोड शो किया। उन्होंने जनता से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान मुख्य बाजार में उनके समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी मंहगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।

मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे पर गाजे बाजे के साथ गोदियाल का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र रावत, राकेश चमोली, देवराज रावत, संदीप पटवाल,गिरीश कण्डवाल,पूर्व प्रमुख अंशी नेगी, खेमराम कोठियाल, लक्ष्मण लाल टम्टा, प्रेम सती, धीरेंद्र रौतेला, दिनेश सती समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत ने किया।
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
Chamoli
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Chamoli News : प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह भक्त लाटू देवता के दर्शन कर सकते हैं।
Table of Contents
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट
चमोली जिले के वाण गांव स्थित सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा देव नृत्य, झोड़ा-चाछड़ी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
Cricket20 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket20 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
uttarakhand weather18 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar21 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Haridwar14 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Rudraprayag21 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Bageshwar20 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Breakingnews13 hours agoबड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा






































