Chamoli
कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने अपने ही पार्टी पर सदन में बोलने न दिए जाने का लगाया आरोप, सीएम धामी से भेंट कर सुनाई अपनी पीड़ा।

गैरसैंण – विधानसभा मानसून सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष को बोलने के लिए जो समय मिला था, उसमें बोलने का अवसर न मिलने पर विपक्ष के विधायक हरीश धामी ने विपक्ष के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

विधायक हरीश धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सत्रावसान के बाद विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने कहा आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील राज्य के पर्वतीय क्षेत्र है, उन्होंने कहा कि आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनकी ही पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि इस समय उत्तराखंड के कई इलाके आपदा ग्रस्त है…ऐसे में इस गंभीर विषय पर चर्चा बहुत आवश्यक थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश धामी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके क्षेत्र सहित अन्य स्थान में आपदा से संबंधित जो भी प्रकरण है उनको प्राथमिकता पर लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव आर के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं सामान्य करने के लिए जिलाधिकारी से निरंतर समन्वय बनाए रखें।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Chamoli
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन

Chamoli News : चमोली जिले के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ छह माह के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालु बैसाख की पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने मंदिर के भीतर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।
बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह महीने बाद बैसाख पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आखिर क्यों आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं पुजारी?
लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के भीतर पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है और उसे देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
इसी मान्यता के चलते पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं, जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर दूर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, ग्राम प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी सहित राजजात समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Almora13 hours agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
Pauri16 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
big news17 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
big news11 hours agoरिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत







































