Dehradun
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी शैलजा के पास उपचुनाव के लिए नही है समय, वर्चुअल बैठक कर बना रही चुनावी रणनीति।

देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस बदरीनाथ और मंगलौर विस उपचुनाव को लोकसभा चुनाव की हार का हिसाब बराबर करने का मौका तो मान रही है, लेकिन पार्टी प्रभारी शैलजा की अरुचि ने कांग्रेसियों की चिंता बढ़ा दी है। उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस प्रभारी समय नहीं निकाल पा रही हैं।

चुनाव की घोषणा होने के बाद से वह एक बार भी उत्तराखंड नहीं आ सकीं। एक तरफ जहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी से लेकर अन्य दिग्गज बारी-बारी से दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रभारी रण में उतरने के बजाय वर्चुअल माध्यम से रणनीति बना रही हैं। आलम यह है कि पार्टी की जीत के लिए उनकी ओर से कांग्रेस नेताओं को जीत के लिए पत्र भेजकर रस्म अदायगी निभा दी गई है।
दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए दो सप्ताह का समय बाकी है। भाजपा का प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व बैठक कर दोनों सीटों पर उपचुनाव की रणनीति बना रहा है। लेकिन कांग्रेस में ऐसी रणनीति फिलहाल अभी नहीं दिख रही है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस नेता अपने-अपने स्तर पर दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड पर खास ध्यान नहीं दिया। जिससे प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
प्रदेश प्रभारी के रूप में शैलजा कुमारी पर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। लेकिन लोकसभा चुनाव में वह सिर्फ दो बार ही उत्तराखंड आईं। ज्यादातर वह हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट से अपने चुनाव में व्यस्त रहीं। अब उपचुनाव में चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी ने उत्तराखंड आकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा नहीं की। उन्होंने प्रत्याशियों के पैनल पर प्रदेश नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर अपनी जिम्मेदारी को निभाया।
उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा गया। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई बैठक नहीं की। प्रत्याशियों के नामांकन सभा में शामिल होने के बाद सह प्रभारी भी वापस चलीं गईं।
हरियाणा के सिरसा संसदीय सीट से सांसद एवं प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी मंगलौर सीट पर चुनाव जनसभा करती तो अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन साधने में कांग्रेस को फायदा होता, लेकिन कांग्रेस में ऐसी कोई रणनीति नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि दोनों सीट पर पार्टी मजबूती से उपचुनाव लड़ रही हैं। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। संसद चलने के कारण प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी व्यस्त हैं। उनका सदन में रहना भी जरूरी है। प्रदेश प्रभारी की ओर से लगातार वर्चुअल और दूरभाष पर दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। जिस पर उपचुनाव में काम किया जा रहा है।
Uttarakhand
Mussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित

Mussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन
देहरादून/मसूरी: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढहने के कारण मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बारिश और भूस्खलन के कारण देहरादून से मसूरी आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।
Table of Contents
पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त
पानी वाले बैंड के पास लगातार बारिश के कारण पहले से बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई थी। अब इसी स्थान पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
मौके पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। इससे मसूरी और देहरादून के बीच सफर करने वाले स्थानीय लोगों, पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
बारिश के मौसम में यह मार्ग पहले भी भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण संवेदनशील रहा है। ऐसे में ताजा घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध
उप जिला मजिस्ट्रेट, मसूरी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास पूर्व निर्मित दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है।
आदेश में आमजन की सुरक्षा और संभावित अप्रिय घटना को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है और स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

एसडीएम मसूरी ने दिए जल्द मार्ग खोलने के निर्देश
मसूरी के उप जिला मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत कर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं पुलिस को भी मौके पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में थाना कोतवाली मसूरी को मार्ग पर 24 घंटे आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
देहरादून-मसूरी जाने वाले वाहन चालक रहें सतर्क
ताजा स्थिति को देखते हुए देहरादून से मसूरी और मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर अचानक भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क धंसने का खतरा बना रहता है।
पानी वाले बैंड के पास सड़क की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों को इस मार्ग से आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। वहीं अन्य वाहन चालकों को भी मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Dehradun
मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें और निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड इलाके से एक डराने वाली घटना सामने आई, जहां अचानक एक बहुमंजिला भवन भरभराकर ढह गया।
Table of Contents
मसूरी में देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी तेज बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश का असर अब शहर और आसपास के इलाकों की सड़कों और भवनों पर भी दिखाई देने लगा है।
शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने से पहले अंदर मौजूद पांच लोगों को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
अचानक धराशायी हुआ बहुमंजिला भवन
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले भवन के अंदर अचानक तेज आवाज सुनाई दी। खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में पूरा बहुमंजिला भवन धराशायी हो गया। भवन के गिरने से आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दबा
हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। जानकारी के मुताबिक, इस भवन में चार कमरे थे। इसके अलावा भवन की छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। गनीमत रही कि भवन गिरने के समय अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में भरभराकर नीचे गिरती दिखाई दे रही है।
लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह भवन के ढहने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर निर्माण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket21 hours agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Almora22 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Roorkee24 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
Cricket7 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
Uttarakhand3 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Cricket2 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips





































