Accident
देहरादून में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident News: तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
मुख्य बिंदु
Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। कार ने सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद कार पास के मकान से टकराकर पलट गई।
Dehradun में तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा
dehradun में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार तपोवन रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहाँ पर तेज़ रफ़्तार कार ने पहले बुजुर्ग को रौंद दिया और बाद में पास के मकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सोबन सिंह (62 वर्ष) को हिरासत में लिया। घटना में कार चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। चालक सोबन सिंह निवासी जोगीवाला ऑडिट विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर साल 2023 में रिटायर हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान सोबन सिंह ने बताया है कि वो कैलाश अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। और उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि
मृतक राजेश वर्मा (60 वर्षीय) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में मौसम आज से बदलेगा मिजाज, बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
Accident9 hours agoनैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
Haridwar7 hours agoहरिद्वार होमगार्ड भर्ती में फर्जीवाड़ा, AI से फर्जी सर्टिफिकेट बनाए !, 20 से ज्यादा आवेदन रद्द
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 3 गांवों के 18 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
Dehradun7 hours agoमसूरी मॉल रोड पर वाहनों की नो एंट्री, सैलानियों के लिए प्रशासन का नया प्लान
Dehradun2 hours agoपलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री, अतिक्रमण पर भी चलेगा अभियान
Dehradun2 hours agoदेहरादून में किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार







































