big news
Dehradun AQI : देहरादून बना गैस चैंबर !, AQI पहुंचा 329 के पार, हवा हुई ‘बहुत खराब’

Dehradun AQI 1 JAN 2026 : देहरादून की हवा दिन पर दिन खराब होती जा रही है। अब देहरादून की हवा भी सांस लेने लायक नहीं रह गई है। 31 दिसंबर को जहां एक ओर लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। तो वहीं दूसरी ओर ऐसी खबर आई जिसने सभी को चौंका दिया। 31 दिंसबर को देहरादून का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया।
Table of Contents
राजधानी देहरादून का AQI पहुंचा 329 के पार
पहाड़ों की रानी मसूरी का द्वार कहलाने वाला, कभी अपनी शुद्ध और सुकून देने वाली आबोहवा के लिए मशहूर देहरादून, आज दम घोंटती हवा के साए में कराह रहा है। जिस शहर में सांस लेना राहत हुआ करता था, वहीं अब हर सांस के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। देहरादून में दिन पर दिन एक्यूआई बढ़ता जा रहा है और देहरादून भी दिल्ली बनता जा रहा है। देहरादून का एक्यूआई ऋषिकेश (Rishikesh AQI) से

देहरादून की हवा की गुणवत्ता पहुंची बहुत खराब श्रेणी में
देहरादून की हवा की गुणवत्ता बहुत से बहुत खराब स्थित में पहुंच गई है। बीते दो दिनों से देहरादून का एक्यूआई 300 के पार पहुंच रहा है। 31 दिसंबर की रात तो देहरादून का एक्यूआई 329 के पार दर्ज किया गया। देहरादून में एक्यूआई लगातार दूसरे दिन बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया गया।

देश के सबसे ज्यादा खराब हवा वाले 15 शहरों में दून भी शामिल
हैरानी की बात तो ये है कि देहरादून अब देश के सबसे ज्यादा खराब हवा वाले शहरों में से एक है। शहरों में एक्यूआई को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रिपोर्ट जारी करता है। जिसके मुताबिक 242 शहरों के एक्यूआई में 15 शहर ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्ता बहुत खराब है।
देश के 15 ऐसे शहर जहां पर हवा बहुत खराबश्रेणी में है उनमें अब देहरादून भी शुमार है। बता दें कि देहरादून में बुधवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 दर्ज किया गया था। जबकि इससे पहले 28 दिसंबर को AQI 301 तक पहुंच गया था।

ऋषिकेश की हवा देहरादून से बेहतर
बता करें उत्तराखंड के अन्य शहरों की तो देहरादून जिले का ही ऋषिकेश अच्छी स्थिति में है। ऋषिकेश की स्थिति तुलनात्मक देहरादून से ठीक है। बता दें कि बुधवार को ऋषिकेश का एक्यूआई (Rishikesh AQI) 136 दर्ज किया गया। जो कि देहरादून से लगभग आधा है।

big news
देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Dehradun News : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में उपद्रव, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार
Dehradun News : देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए फैक्ट्री परिसर और पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
देहरादून में सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी
सेलाकुई श्रमिक आंदोलन की आड़ में हुए उपद्रव पर दून पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सेलाकुई थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए उपद्रव और हिंसा में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रिजवान पुत्र रफत अली निवासी गांव करणपुर निबाह, थाना फरदान जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष, (डिक्शन कम्पनी) हाल पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून।
2- विकास पुत्र लक्ष्मी चंद उम्र 28 वर्ष निवासी गांव सडिया मुग़लपुरा थाना न्यूरिया हुसैनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (एवंटोर कम्पनी) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
3- रोहित सेमवाल पुत्र विष्णु दत्त सेमवाल उम्र 28 वर्ष निवासी 169 भेल सेक्टर नम्बर 01 रानीपुर मोड़ हरिद्वार (परचून की दुकान जमनपुर में) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
4- कैफ पुत्र फुरकान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हैदराबाद थाना सदर कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ( डिक्सन कंपनी ) हाल पता अकरम की बील्डिंग जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
5- फरदीन पुत्र फहीम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गौड़ी मौहल्ला देशनगर थाना कोतवाली जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
6- समीर पुत्र सिराज उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी ) , हाल पता जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
7- अभिषेक गुप्ता पुत्र दीपू गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी गांव अटकोना थाना रामपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कमपनी),हाल पता दिनेश प्रसाद का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून
8- मोहम्मद कैफ पुत्र अकील उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कटरा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश (डिक्शन सलूशन), हाल पता आरिफ का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
9- सुजान पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 22 वर्ष निवासी नगतपुरा सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड (ईडी) हाल पता ईनाम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून।
10-हाशिम पुत्र यासीन उम्र 21 वर्ष निवासी गाँव लोधीपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश ( टाइटेनियम ) हाल पता अकरम का मकान जमनपुर सेलाकुई देहरादून ।
big news
उत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfer : उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
Uttarakhand Police Transfer : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनहित और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले
उत्तराखंड पुलिस में देर रात बंपर तबादले किए गए हैं। कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि अधिकारियों का स्थानांतरण रिक्त पदों के सापेक्ष किया गया है। इन तबादलों के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त करते हुए नई नियुक्ति वाले स्थान पर भेजने के निर्देश भी जारी किए हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
| क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | तपेश कुमार चन्द्र | 31वीं पीएसी रुद्रपुर | पौड़ी गढ़वाल |
| 2 | नीरज सेमवाल | देहरादून | उधमसिंह नगर |
| 3 | सुमित पाण्डेय | नैनीताल | हरिद्वार |
| 4 | अस्मिता मंगाई | पीटीसी नरेंद्रनगर | पौड़ी गढ़वाल |
| 5 | आशीष जोशी | सीआईडी सेक्टर देहरादून | हरिद्वार |
| 6 | विमल प्रसाद | चम्पावत | नैनीताल |
| 7 | विमल रावत | उधमसिंह नगर | 31वीं पीएसी रुद्रपुर |
| 8 | नताशा सिंह | हरिद्वार | सीआईडी सेक्टर देहरादून |
| 9 | निहारिका सेमवाल | पौड़ी गढ़वाल | चम्पावत |
| 10 | तुषार बोहरा | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 11 | अखलेश कुमार | पीटीसी नरेंद्रनगर | उधमसिंह नगर |
big news
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ा खबर सामने आ रही है। कैंट क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार करवा रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में एक स्कूल के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर बुधवार को अचानक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां तीन महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
तीन महिलाओं को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से मिली तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
Cricket24 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun24 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Chamoli22 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
big news20 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun18 hours agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
Haridwar2 hours ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Cricket1 hour agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
Pauri4 minutes agoदिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…






































