Dehradun
देहरादून: नशे में डूबे बेटों ने विधवा मां का जीना किया दुश्वार, डीएम सविन बंसल ने गुंडा एक्ट में तुरंत की सख्त कार्रवाई

डीएम सविन बंसल ने तुरंत लिया एक्शन
देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में एक विधवा महिला ने जब अपनी आपबीती सुनाई, तो सुनने वालों की आंखें नम हो गईं और डीएम का भी दिल दहल उठा। भागीरथपुरम, बंजारावाला निवासी विजय लक्ष्मी पंवार, पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह पंवार, ने जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने रोते हुए गुहार लगाई कि उनके दोनों बेटे नशे के आदी हैं और रोज़ाना उनके साथ मारपीट करते हैं।
विजय लक्ष्मी ने बताया कि उनके बेटे अफीम, गांजा और शराब जैसे नशे में चूर होकर कभी डंडों से, तो कभी हाथ-पैर से उनकी पिटाई करते हैं और हर समय पैसे की मांग करते हैं। कई बार पड़ोसियों, पार्षदों और पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों और ज्यादा हिंसक होते चले गए। अब बात इतनी बढ़ चुकी है कि बेटों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी है।
महिला ने कहा कि मैं एक विधवा और अकेली महिला हूं। मुझे डर है कि ये दोनों बेटा मुझे झोपड़ी में ही जान से मार देंगे।
डीएम ने तुरंत लिया एक्शन, गुंडा एक्ट में केस दर्ज
महिला की बात सुनने के बाद डीएम सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन गोपनीय जांच बैठाई। जांच में पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की कि विजय लक्ष्मी के दोनों बेटे — शुभम पंवार और एक अन्य नशे के आदी हैं और अपनी मां के साथ अक्सर मारपीट करते हैं।
गोपनीय जांच अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन दोनों को मां से दूर रखना जरूरी है, वरना उनकी जान को खतरा है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम (Gunda Act, 1970) के तहत दो घंटे के भीतर दोनों बेटों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। प्रशासन ने पारंपरिक पुलिस रिपोर्ट, वकील की प्रक्रिया और थानों की लंबी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग किया।
जारी हुआ नोटिस, 26 अगस्त को कोर्ट में होना होगा हाजिर
दोनों पुत्रों को नोटिस भेजकर 26 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। यदि वह समय पर नहीं पहुंचे, तो उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रकरण चलाया जाएगा।
प्रशासन का सख्त संदेश
डीएम बंसल ने स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि एक असहाय मां की सुरक्षा और सम्मान का है। ऐसे मामलों में देरी नहीं, तुरंत न्याय होना चाहिए। न्याय की उम्मीद बनी विजय लक्ष्मी की आखिरी आस विजय लक्ष्मी ने राहत की सांस लेते हुए कहा अब मुझे भरोसा है कि मुझे इंसाफ मिलेगा और मेरी जान बच जाएगी।
Dehradun
देहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी

Dehradun News : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव एक प्लॉट के भीतर बने कमरे से बरामद हुआ। घटना के बाद उसका पति धीरज पंवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या
देहरादून में सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम पर धीरज पंवार ने फोन किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
इसके बाद पुलिस ने फोन कॉल से मिली लोकेशन के आधार पर आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम एक प्लॉट के अंदर बने कमरे तक पहुंची। कमरे की तलाशी लेने पर वहां काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक महिला की मौत गोली लगने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, काजल अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड स्थित सुभाष नगर इलाके में रहती थी। मृतका के भाई अभिषेक का घर भी उनके घर के पास ही है।
पति-पत्नी में पिछले कुछ दिनों से चल रहा था विवाद
अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन और धीरज के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह काजल की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई।
फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Dehradun
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News : ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान नीम बीच पर एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच के पास नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग उपकरणों के जरिए युवक की तलाश की गई, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Dehradun
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे होने पर सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Table of Contents
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार !
प्रदर्शन में शामिल उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश थपलियाल ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उत्तराखंड की जनता अंकिता को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
आज देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग
प्रकाश थपलियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कथित तौर पर VIP को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों और अंकिता से जुड़े कथित अंतिम बयानों की भी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

VIP की पहचान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र लगातार होता रहा है, उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी वक्ताओं ने की।
इस दौरान अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार के समय और प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया।
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, मैदानों में चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर इन जिलों में बरसेंगे बादल
Rudraprayag2 hours agoतुंगनाथ ट्रेक पर खौफनाक हादसा, खाई में गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
Dehradun28 minutes agoदेहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी






































