Dehradun
देहरादून: बीती रात मूसलाधार बारिश से दूनघाटी, मसूरी और बांदलघाटी के लोगों के लिए बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी।

देहरादून – बीते तीन दिनों से रोज रात में हो रही मूसलाधार बारिश दूनघाटी, मसूरी और बांदलघाटी के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार शाम से छह घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर में मुसीबतों की बाढ़ आ गई।

बिंदाल नदी उफान पर आने से बस्ती में कई घरों में पानी घुस गया। साथ ही क्लेमेंटटाउन झील में भी बाढ़ आ गई। यहां चोपड़ा हाउस में मां और बेटे फंस गए, जिन्हें पुलिस ने बचाया। मौके पर देर रात एसडीआरएफ तैनात कर दी गई। साथ ही एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारियों ने भी स्थिति संभालने में पुलिस और एसडीआरएफ की मदद की।
बरसाती नालों के उफान पर आने से गुरुद्वार कॉलोनी, मंदिर कॉलोनी, सरस्वती विहा, नीलकंठ विहार, गोकुलधाम में लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर घंटाघर से लेकर दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, द्रोण चौक, प्रिंस चौक की तरफ सड़क पर जलभराव हुआ। इसके अलावा हरिद्वार बाइपास रोड पर रिस्पना नदी के पुल के पास सड़क में भारी जलभराव से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
इसके अलावा बंगाली कोठी चौक, मोथरोवाला मार्ग, अजबपुर फ्लाईओवर के पास कई जगह सड़कों पर जलभराव नजर आया। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
Dehradun
जॉर्ज एवरेस्ट में एंट्री फीस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पिक्चर पैलेस से गांधी चौक तक निकाली विरोध रैली

Mussoorie News : जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटन स्थल पर हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से एंट्री फीस वसूले जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी और स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश की भाजपा सरकार व जॉर्ज एवरेस्ट का संचालन कर रही निजी कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
Table of Contents
Mussoorie के जॉर्ज एवरेस्ट में एंट्री फीस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Mussoorie के जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटन स्थल पर हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से एंट्री फीस लिए जाने का मामला इन दिनों चर्चाओं में है। इसी को लेकर कांग्रेस ने आज मसूरी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुशांत वोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मसूरी पिक्चर पैलेस चौक से गांधी चौक तक विरोध रैली निकाली।
पिक्चर पैलेस से गांधी चौक तक निकाली विरोध रैली
कांग्रेस ने पिक्चर पैलेस से गांधी चौक तक विरोध रैली निकालते हुए हाथों में तख्तियां लेकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। इस मौके पर गांधी चौक पर प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जॉर्ज एवरेस्ट में आने-जाने पर किसी भी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी, इसके बावजूद संचालन कर रही कंपनी अदालत के आदेशों को खुलेआम चुनौती दे रही है। ये न केवल न्यायालय की अवमानना है, बल्कि आम जनता और पर्यटकों का शोषण भी है।
जल्द कार्रवाई ना होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सुशांत वोहरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार देश की कीमती और ऐतिहासिक धरोहरों को चुनिंदा उद्योगपतियों को औने-पौने दामों पर लीज पर देकर जनता से अवैध वसूली करवा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न तो अधिकारी जनता की सुनने को तैयार हैं और न ही निजी कंपनियां कानून का पालन कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जॉर्ज एवेरेस्ट जैसे ऐतिहासिक स्थल पर स्थानीय लोगों का लगातार शोषण किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक मंत्री की ओर से इस गंभीर मुद्दे पर कोई बयान क्यों नहीं आया। कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और सड़कों से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जाएगा।
Accident
देहरादून में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident News: तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
मुख्य बिंदु
Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। कार ने सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद कार पास के मकान से टकराकर पलट गई।
Dehradun में तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा
dehradun में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार तपोवन रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहाँ पर तेज़ रफ़्तार कार ने पहले बुजुर्ग को रौंद दिया और बाद में पास के मकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सोबन सिंह (62 वर्ष) को हिरासत में लिया। घटना में कार चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। चालक सोबन सिंह निवासी जोगीवाला ऑडिट विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर साल 2023 में रिटायर हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान सोबन सिंह ने बताया है कि वो कैलाश अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। और उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि
मृतक राजेश वर्मा (60 वर्षीय) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Dehradun
CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं, कहा – आपसी भाईचारे का प्रतीक है ये त्यौहार

Happy lohri : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ’lohri’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों और त्यौहारों को परस्पर सहयोग व आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। ये पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
Table of Contents
क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार ?
lohri को मनाने की शुरूआत की तो इस त्यौहार को मुगलशासकों के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नायक हिन्दू गुर्जर दुल्ला भट्टी की याद में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी हर किसी की मदद किया करते थे। एक बार उन्होंने एक ब्राह्मण की कन्या जिसका नाम सुंदर मुंदरिए था, उसे मुगलों से बचाया। मुगलों से बचाने के लिए उसका विवाह सुयोग्य हिन्दू वर से करवाया था।

दुल्ला भाटी पंडित तो था नहीं इसलिए दोनों के विवाह के लिए उन्होंने आस-पास पड़ी लकड़ियों और गोबर के उपले इकटेठे किए और उन्हें जला दिया। इस दौरान उनके पास मूंगफली, रेवड़ी जैसी कुछ खाने की चीज़ें थी जिन्हें भी उसने आग में डाला और दोनों की शादी करवा दी।
हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है lohri का त्यौहार
सुन्दर मुंदरिए की शादी के दौरान दुल्ला भट्टी ने एक गीत गाया था जो कि कुछ इस प्रकार था – सुंदर मुंदरिए तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टीवाला। दुल्ले दी धी व्याही, सेर शक्कर पायी, कुड़ी दा लाल पता। शादी तो हो गई लेकिन मुगलों ने दुल्ला भट्टी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तभी से दुल्ला भाटी की याद में हर साल 13 जनवरी को Lohri का त्यौहार मनाया जाता है।
big news7 hours agoपिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Cricket9 hours agoSEC बनाम JSK Dream11 Prediction: जाने आज की मैच टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 भविष्यवाणी…
Rudraprayag9 hours agoकालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
National9 hours agoमकर ज्योति 2026: तारीख, समय, महत्व और दर्शन की पूरी जानकारी..
Entertainment4 hours agoकौन है Beatriz Taufenbach : जाने , करियर, निजी जीवन और Toxic मूवी विवाद की पूरी कहानी..
big news6 hours agoमकर संक्रांति पर खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Udham Singh Nagar4 hours agoसीएम धामी ने खटीमा को दी 33 करोड़ 36 लाख की सौगात, 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास







































