Breakingnews
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दून के साथ ही हरिद्वार कोर्ट परिसर कराया गया खाली

Dehradun News : राजधानी देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के बाद अब देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
कोर्ट परिसर को आनन-फानन में कराया गया खाली
धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करा दिया गया है। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। शुरूआती जांच में धमकी भरे ई-मेल के पीछे पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है।

हरिद्वार जिला कोर्ट को भी मिली धमकी
राजधानी देहरादून ही नहीं हरिद्वार जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए अजीबो-गरीब धमकी भरा संदेश मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।
जिसमें तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू ना करने की मांग करते हुए जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित हरिद्वार जिला न्यायालय में पुलिस जांच में जुट गई है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Cricket15 hours agoSRH vs LSG Dream11 Team Match 10 IPL 2026: आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI..
Cricket13 hours agoRCB vs CSK Dream11 Team Match 11 IPL 2026 : ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Cricket17 hours agoRAP vs ISL Dream11 Team Match 12 PSL 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
big news17 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Cricket17 hours agoGT vs RR Dream11 Team Match 9 IPL 2026 : आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्शन…
Uttarakhand15 hours ago14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
big news16 hours agoभीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
big news16 hours agoपौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश






































