Dehradun
देहरादून पुलिस का बड़ा अभियान: 20 मकान मालिकों पर 2 लाख का जुर्माना, 16 संदिग्ध हिरासत में

देहरादून: शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए देहरादून पुलिस ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों का गहन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोतवाली नगर और कैंट थाने की संयुक्त टीम ने पीएसी बल के साथ बिंदाल बस्ती क्षेत्र में अभियान चलाया, जिसमें संदिग्धों की धरपकड़ और किरायेदारों की जांच की गई।
कबाड़ की दुकानों और पुराने अपराधियों पर भी कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस ने स्क्रैप डीलरों, कबाड़ियों की दुकानों और वहां काम कर रहे लोगों की जांच की। इसके अलावा, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में पहले से संलिप्त व्यक्तियों के घरों की भी तलाशी ली गई। उनके हालिया गतिविधियों और रहन-सहन की जानकारी जुटाई गई।
मकान मालिकों पर 2 लाख का जुर्माना
अभियान के दौरान चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि कई मकान मालिकों ने अभी तक अपने किरायेदारों और मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे 20 मकान मालिकों/दुकानदारों पर 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर ₹2 लाख का जुर्माना ठोका गया।
संदिग्ध रूप से घूम रहे 16 लोग पूछताछ में
पुलिस की नजर संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों पर भी रही। ऐसे 16 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई और 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹4000 का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस की अपील: सत्यापन कराएं, वरना कार्रवाई तय
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। मकान मालिकों, दुकानदारों और ठेकेदारों से अपील की गई है कि वे अपने किरायेदारों, नौकरों और मजदूरों का समय पर सत्यापन कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का साफ संदेश है — सुरक्षा में कोताही नहीं चलेगी।
देहरादून में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज़ किए जाएंगे।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Dehradun
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ

Dehradun News : एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में आज तड़के प्रातः से ही देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
Table of Contents
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लोगों को दिलाया सुरक्षा और सहायता का भरोसा
आज सुबह से ही पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों और पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक के साथ ही अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है।
अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
पुलिस की टीमों द्वारा इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Dehradun
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम

Uttarakhand News : 2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड खेल विभाग तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर है।
Table of Contents
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। 2025 के सफल आयोजन के बाद अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर केंद्रित है। मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि विभाग इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम
रेखा आर्य ने बताया कि बजट सत्र के दौरान खेलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कोच, विशेष कैंप और आधुनिक स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के खान-पान और रहने की उचित व्यवस्था के लिए डाइट चार्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेल सकें

चयनित खिलाड़ियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
खेल मंत्री के अनुसार, नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये खिलाड़ी ही 2027 के राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। बजट स्वीकृत होते ही इन तैयारियों को और गति दी जाएगी, जिससे उत्तराखंड खेल जगत में अपनी एक नई पहचान बना सके।
Cricket24 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket18 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket23 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar18 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Pauri23 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket23 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट







































