Dehradun
dehradun weather : देहरादून में बादलों के साथ हुई दिन की शुरूआत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

dehradun weather : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों पर मौसम के करवट लेने से उंचाई वालों इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिस कारण ठंड में और भी इजाफा हो गया है। आज सुबह देहरादून की शुरूआत बादलों के साथ हुई। जिसके बाद तापमान में कमी आने के कारण सर्दी थोड़ा ज्यादा महसूस हो रही है।
Table of Contents
dehradun weather : जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
राजधानी देहरादून में आज सुबह की शुरूआत बादलों के साथ हुई। जिसके बाद से ही बादलों के बीच सूरज की लुका छिपी का खेल जारी है। ऐसे में आज देहरादून में बारिश होगी या फिर बादलों की लुका-छिपीजारी रहेगी और देहरादून का मौसम (dehradun weather) कैसा रहेगा ये आप भी जानना चाहते होंगे।

तो आपको बता दें कि आज देहरादून में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के बजाय बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों की बात करें तो आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। जिस से ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम (weather today)
उत्तराखंड के आज के मौसम (weather today) की बात करें तो आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। तो वहीं कल पहाड़ों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है।
इन जिलों में बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर होने की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
FAQs: Dehradun Weather Today
Q1. आज देहरादून का मौसम कैसा रहेगा?
आज देहरादून में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के बजाय दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।
Q2. क्या आज देहरादून में बारिश होगी?
नहीं, आज देहरादून में बारिश की संभावना नहीं है। बादलों और सूरज की लुका-छिपी जारी रह सकती है।
Q3. आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी या नहीं?
हां, अगले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
Q4. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कब होगी बारिश?
कल पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Q5. किन जिलों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है?
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
Q6. बर्फबारी किन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी?
3500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।
Uttarakhand
देहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….

देहरादून : छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में SSP का कड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पहुँचे पुलिसकर्मियों पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ‘युवा फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा था। रविवार को होने वाले एक बड़े म्यूजिकल इवेंट से पहले ही शुक्रवार को संस्थान के गेट पर छात्रों और बाहरी लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। इस भीड़ के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसकी शिकायत मिलने पर प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मी जब यातायात सुचारू कराने के लिए वाहनों को हटा रहे थे, तभी एक युवक की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। बहस बढ़ते ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और जमीन पर गिराकर लाठियों से जमकर पिटाई की। पिटाई इतनी गंभीर थी कि युवक मौके पर ही बेहोश हो गया।


वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में पुलिस की बर्बरता साफ तौर पर देखी जा सकती है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने इसे ‘हल्का बल प्रयोग’ बताकर बचाव करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के सामने आने के बाद विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ा।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि वर्दी में इस तरह का हिंसक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने वीडियो में दिख रहे दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) को सौंप दी है।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: प्रेमनगर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट।
- कारण: ट्रैफिक जाम और युवक के साथ बहस।
- कार्रवाई: एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।
- जांच: राजपत्रित अधिकारी द्वारा मामले की गहन पड़ताल जारी।
Uttarakhand
Dehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू

Dehradun News : डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी और उत्सुकता का माहौल बन गया जब अचानक एक सांभर हिरण आबादी वाले इलाके में दिखाई दिया स्थानीय लोगों ने जैसे ही उसे देखा मौके पर भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान को मिली तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित करा,सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू कर सांभर को वन क्षेत्र में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस पूरी घटना ने जहां एक और लोगों में कौतूहल पैदा किया, तो वहीं दूसरी और यह भी देखने को मिला कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और तत्परता से किसी भी वन्य जीव को सुरक्षित बचाया जा सकता है ।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Cricket23 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Haridwar21 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
Breakingnews22 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Uttarakhand2 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Chamoli20 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
Cricket3 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Cricket2 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand2 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….











































