Crime
डीजीपी अभिनव कुमार ने बुलाई प्रेसवार्ता, बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की दी जानकारी।

देहरादून – अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उधमसिंहनगर नानकमत्ता गुरुद्वारा बाबा हत्याकांड का मुख्य आरोपी बदमाश अमरजीत उर्फ बिट्टू के साथ कल देर रात हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस की हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में कोर्ट रोड स्थित सरदार पटेल भवन में मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, करण सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उपस्थित रहे।

कल देर शाम एसटीएफ टीम उत्तराखंड द्वारा एसएसपी हरिद्वार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित ईनामी बदमाशों के सहारनपुर से हरिद्वार भगवानपुर कलियर होकर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाने की गुप्त सूचना दी गई। जिस पर पूरे हरिद्वार जनपद में जगह-जगह एसटीएफ टीमों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान समय लगभग 12:30 बजे रात्रि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत गागलहेडी तिराहे में चैकिंग पॉइंट पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध बदमाशों को ड्यूटी पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों बदमाश रोकने पर नहीं रुके और पुलिस टीम से बचते हुए तेजी से भगवानपुर से इमलीखेड़ा-कलियर की तरफ भागे जिस पर कलियर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मार्ग में रोकने पर छंगा माजरी तिराहे से छंगा माजरी गांव की ओर मुड़ गए जहां कुछ दूरी पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा चौतरफा इन दोनों बदमाशों को घेर लिया गया जिस पर इनके द्वारा पुनः हाईवे की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस से घिर जाने पर इन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। घायल बदमाश को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
एसटीएफ टीम द्वारा तस्दीक करने पर मृतक बदमाश का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगलीभट्टा अमृतसर पंजाब है जो ₹100000 का इनामी था और उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था। पुलिस टीम द्वारा दुर्दांत बदमाश को साहस का परिचय देते हुए पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने पर आमजन द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई।
मृतक ईनामी अभियुक्त
अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, नगलीभट्टा, अमृतसर, पंजाब। उम्र लगभग 48 वर्ष
दिनांक 28.03.2024 को थाना नानकमत्ता क्षेत्र में अपने साथी सरबजीत के साथ डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या व बाबा के सेवादार के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करना जिस सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता में मुकदमा FIR N0-83/2024 धारा 302/307/34/120B IPC पंजीकृत है।
बरामदगी
“32 बोर” पिस्टल 01
जिंदा कारतूस 03
खोखा कारतूस 03
घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
टीम उत्तराखंड STF
1-आर बी चमोला पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ देहरादून
2-निरीक्षक एमपी सिंह – STF कुमाऊ यूनिट
3- उप निरीक्षक विपिन जोशी STF
4-अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत STF
5-अपर उपनिक्षक जगवीर शरण STF
6-अपर उपनिक्षक दीपक अरोड़ा STF
7- हे0कां0 अनूप भाटी STF
8- हे0कां0 मनमोहन सिंह STF
9- हे0कां0 रविन्द्र सिंह STF
10- हे0कां0 जगपाल सिंह STF
11- कां0 गुरवंत सिंह STF
12- हे0कां0 चालक संजय कुमार STF
किशन चंद शर्मा , सर्विलांस टीम का मतवपूर्ण योगदान रहा
साथ ही एक टीम एस0टी0एफ0 पंजाब से इनपुट दे रही थी
1.उ0नि0 यादविन्दर सिंह बाजवा
2.उ0नि0 विद्यादत्त जोशी
3.हे0कां0 संजय कुमार
4.हे0कां0 महेन्द्र सिंह नेगी
5.हे0कां प्रमोद कुमार
6.कां0 मोहन सिंह असवाल
टीम जनपद हरिद्वार
1- SHO भगवानपुर सूर्यभूषण नेगी
2- SO कलियर दिलबर नेगी
3- SSI भगवानपुर प्रमोद कुमार
4- उप निरीक्षक शहजाद अली थाना भगवानपुर
5- उपनिरीक्षक आमिर खान थाना कलियर
6- हेड कांस्टेबल सुधीर
टीम CIU हरिद्वार
1- निरीक्षक ऐश्वर्यापाल प्रभारी Ciu हरिद्वार
2- उपनिरीक्षक ऋतुराज
3- उप निरीक्षक पवन डिमरी
4- कांस्टेबल हरवीर
टीम जनपद ऊधमसिंहनगर
1- पुलिस उपाधीक्षक खटीमा विमल रावत
2- उपनिरीक्षक नंदन रावत
3- उपनिरीक्षक रविंद्र बिष्ट
4- उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट
5- उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल
6- उपनिरीक्षक भुवन जोशी
7- उपनिरीक्षक राजवीर
8- उपनिरीक्षक धीरज टम्टा
9- उपनिरीक्षक प्रकाश SOG
10- कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य SOG
11- कांस्टेबल पंकज बिनवाल SOG
12- कांस्टेबल नीरज शुक्ला
13- कांस्टेबल ललित
14- कांस्टेबल गोविंद
शूटर्स की सर्विलांस टीम
1- कांस्टेबल हरेंद्र
2- कांस्टेबल धीरज
3- कांस्टेबल अनिल
शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सुरेन्दर सिंह निवासी सिहौरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 का आपराधिक इतिहास
- FIR NO- 295/1991 धारा 216A IPC, ¾ TADA ACT- थाना बिलासपुर, रामपुर
दिनांक 13.11.1991 को अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ आतंकवादियों को जानबूझकर पनाह देना तथा आतंकवादियों के साथ मिलकर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाना जिस सम्बन्ध में कोतवाली बिसालपुर में FIR NO- 295/1991 धारा 216A IPC, ¾ TADA ACT- थाना बिलासपुर, रामपुर पंजीकृत है - FIR NO- 829/2007 धारा 395/397 IPC- थाना गदरपुर
दिनांक 18.05.2007 को पंजाब नैशनल बैंक शाखा गदरपुर में अपने साथियों के साथ घुसकर 6 लाख 22 हजार 618 रुपये व मोबाईल फोन की डकैती डालना जिस सम्बन्ध में मुकदमा FIR N0-829/2007 धारा 395/397 IPC पंजीकृत है । - FIR NO- 243/2011 धारा 395/397/412 IPC- थाना पुवांया, शाहजहांपुर
दिनांक 18.05.2011 को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा कस्बा पुवाया में बैंक में अपने साथियों से साथ घुसकर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बन्धक बनाकर 27.53 लाख की डकैती डालना जिस सम्बन्ध में मुकदमा FIR N0-243/2011 धारा 395/397 IPC पंजीकृत है । - FIR NO- 436/2014 धारा 380/511/307/427 IPC- थाना रूद्रपुर
दिनांक 16.09.2014 को अपने साथियों के साथ पंजाब एण्ड सिंध बैंक में घुसकर गैस कटर से बैंक एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास करना एवं पुलिस के मौके पर पहुंचने पर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर करना मौके पर मय अस्लाह गिरफ्तार जिस सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर में FIR N0-436/2014 धारा 380/511/307/427 IPC व 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है । - FIR NO- 83/2024 धारा 302/120बी/34 IPC- थाना नानकमत्ता
घटना का विवरण
- दिनांक 28/03/24 को द्वारा 112 से प्रातः समय करीब 06:29 बजे थाना नानकमत्ता पर सुचना प्राप्त हुई की डेरा कार सेवा नानक मत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने द्वारा गोली मार दी गयी है ।
- जिस पर थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा मौका मुयायना किया गया तो जानकारी हुई कि डेरा कर सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह प्रातः डेरे के बरामदे में कुर्सी में बैठे थे कि समय करीब 06 :17 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिसमें से पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा अपने पास ली हुई राइफल से बाबा तरसेम सिंह पर दो फायर करे और मौके से मोटरसाइकिल में फरार हो गए ।
- घायल बाबा तरसेम सिंह को पहले पंच रत्न अस्पताल नानक मत्ता फिर हायर सेंटर स्वास्तिक अस्पताल खटीमा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई |
पुलिस कार्यवाही
- सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर एवं पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज व जनपद के अलग-अलग थानों के थानाअध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों मय फोर्स तथा एस0ओ0जी0 की टीम घटनास्थल पर पहुँची ।
- फील्ड यूनिट जनपद उधम सिंह नगर , विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी फॉरेन्सिक साक्ष्य जुटाने एवं घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु मौके पर पहुँची ।
- पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा इस दुस्साहसिक एवं नृशंस हत्याकांड के खुलासे हेतु मुख्यालय स्तर पर 6 सदस्यीय एस0आई0टी0 का गठन किया गया जिसमें एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड तथा जनपदों मे नियुक्त पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया ।
- जनपद स्तर पर भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एस0आई0टी0 के सहायतार्थ उपरोक्त के अतिरिक्त एसटीएफ, एलआईयू, एसओजी, जनपद चम्पावत, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा से 79 अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया गया व 11 टीमों का गठन किया गया ।
- घटना के परिपेक्ष में पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा भी घटनास्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा गठित टीमों में रेन्ज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए अनावरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए |
- घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना के खुलासे हेतु गठित टीमों की समीक्षा की गयी ।
- घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा जसवीर सिंह निवासी चारूबेटा थाना खटीमा की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता पर एफ0आई0आर0 नंबर 83/2024 धारा 302/34/120B भादवि बनाम सरबजीत सिंह आदि कुल 02 नामजद व 03 बाईस्तवा अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया ।
- विवेचना बहादुर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा ग्रहण कर विवेचना प्रारम्भ की गयी तथा फॉरेन्सिक, दस्तावेजी, सीसीटीवी, बयानात चश्मदीद गवाहान व सर्विलांस की सहायता से ठोस साक्ष्य संकलन कर दिनांक 03-04-2024 को 02 अभियुक्तगण दिलबाग सिंह व अमनदीप सिंह उर्फ काला, दिनांक 04-04-2024 को 02 अभियुक्तगण बलकार सिंह व हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी, दिनांक 06-04-2024 को 02 अभियुक्तगण जसपाल सिंह व परगट सिंह व दिनांक 07-04-2024 को 01 अभियुक्त सुखदेव सिंह उर्फ सोनू गिल की गिरफ्तारी की गयी तथा घटना में प्रयुक्त 02 कारें, डीवीआर, मोबाईल फोन आदि बरामद किये गये ।
- मुकदमें में वांछित मुख्य अभियुक्त शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा व सरबजीत सिंह के वारंट प्राप्त कर उन पर 01 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया ।
- मुकदमा उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा की दिनांक 09-04-2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होना व अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होना ज्ञात हुआ है । जिसके सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में एफ0आई0आर0 नंबर 256/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमरजीत पंजीकृत किया गया है ।
शेष कार्यवाही
- मुकदमें में वांछित व 01 लाख के ईनामी अभियुक्त सरबजीत सिंह व वांछित सुल्तान सिंह व सतनाम सिंह की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है ।
- बाईस्तवा अभियुक्तगणों की अपराध में संलिप्तता विषयक ठोस साक्ष्य संकलन वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है ।
- घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तगणों के विषय में जानकारी जुटाकर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का अद्यतन विवरण
1- दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कबीरपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उ0प्र0-
2- अमनदीप उर्फ काला S/O कुलदीप सिंह R/O बरा जगत थाना- अमरिया जिला पीलीभीत UP
3- हरविन्दर सिह पुत्र मलकीत सिह निवासी रणधीरपुर चकुलिया मझरा सतनुवा थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर उ0 प्र0
4- बलकार सिह पुत्र दर्शनदा सिह निवासी बाधेनकंजा थाना करेली जिला पीलीभीत उ0 प्र0
5- जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम सिहौर थाना बिलासपुर जिला रामपुर हाल निवासी केशोवाला मोड कोतवाली बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर
6- प्रगट सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी तुलापुरा थाना बिलसण्डा जिला पीलीभीत उ0प्र0
7- सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू पुत्र सतपाल सिंह निवासी बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर ।
वांछित अभियुक्तगण का विवरण
1- सरबजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी मियाविंड थाना वैरोवाल जिला तरनतारण पंजाब (शूटर)
2- सुल्तान सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी गदाफार्म थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0
3- सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बंडा जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0
बाईस्तवा एफ0आई0आर0 अभियुक्तगण जिनके विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है ।
1- बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज रामपुर उ0प्र0
2- प्रीतम सिंह संधू पुत्र लाल सिंह निवासी खेमपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
3- हरवंश सिंह चुघ पुत्र रणजीत सिंह चुघ निवासी गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
4- फतेहजीत सिंह खालसा पुत्र सुक्खन सिंह निवासी बिलहरा माफी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तगण
सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO-250/2011 धारा 302/201/364/504/506 IPC कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर
2-FIR N0-83/2024 धारा 302/34/120B/307 IPC थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर ।
दिलबाग सिंह पुत्र लक्षमण सिंह का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO- 43/2013 U/S 147/186/132/352/353 भादवि व 2/3सा0से0नु0अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर ।
2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।
हरविंदर ऊर्फ पिंदी पुत्र मलकीत सिंह निवासी रणधीर पुर का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO-2146/2016 U/S 420/466/468/471/506 भादवि थाना सदरबाजार शाहजहांपुर
2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।
बलकार सिंह पुत्र दर्शनदा निवासी ग्राम बाधे कंजा का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO- 123/2000 धारा 302/147/148/149 भादवि थाना बिलसण्डा वर्तमान थाना करेली जिला पीलीभीत उ0प्र0
2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।
जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतपाल सिंह का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO-250/2011 धारा 302/201/364/504/506 IPC कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर
2-FIR N0- 436/2014 धारा 380/511/307/427 IPC व 4/25 A Act कोतवाली रुद्रपुर
3-FIR N0-149/2015 धारा 302/201 IPC थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ।
4-FIR N0-2618/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर
5-FIR N0-3449/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर
6-FIR N0-4687/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर
7-FIR N0-2738/2006 धारा 379 भादवि थाना बारादरी जिला बरेली उ0 प्र0
8-FIR N0-2479/2006 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411/471/467/420 भादवि व 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना किच्छा
9-FIR N0-NIL /2006 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411 भादवि थाना किच्छा
10-FIR N0-83/2024 धारा 302/34/120B/307 IPC थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर।
वांछित अभियुक्त सुल्तान सिह का आपराधिक इतिहास
1-FIR N0-1464 ए/2010 धारा 147/323/324 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
2-FIR N0-403/2008 धार 147/379/504/506 भादवि व 3(1)एससी/एसटी एक्ट थाना बिलासपुर उ0 प्र0
3-FIR N0-443/1996 धारा 307/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
4-FIR N0-1124/2005 धारा 467/468/471/420 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र
5-FIR N0-369/2008 धारा 147/148/307/323/504/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
6-FIR N0-494/2010 धारा 307/417/148/392/323 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
7-FIR N0-320/2011 धारा 147/323/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
8-FIR N0-18/2005 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411/467/468/420/471 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ0 प्र0
9-FIR N0-14/2005 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411/467/468/420/471/120B भादवि थाना भोट रामपुर उ0 प्र0
10-FIR N0-18/2005 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411 भादवि थाना भोट रामपुर उ0 प्र0
11-FIR N0-83/2024 धारा 302/307/34/120B भादवि थाना नानकमत्ता जिला उधम सिह नगर
वांछित अभियुक्त(शूटर) सरवजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम मियांविड थाना तरन तारण पंजाब का आपराधिक इतिहास
1-FIR NO- 22/2006 U/S 364A IPC- थाना वैरोवाल
2-FIR NO- 144/2007 U/S 365/120B IPC- थाना आदमपुर
3-FIR NO- 243/201 U/S 395/397/412/216A IPC, 7 C.P.A. ACT- थाना पुआड़ा बिहार
4-FIR NO- 81/2012 U/S 25 Arms Act- थाना वैरोवाल
5-FIR NO- 82/2012 U/S 22/61/85 NDPS Act- थाना वैरोवाल
6-FIR NO- 144/2014 U/S 22/61/85 NDPS Act- थाना वैरोवाल
7-FIR NO- 244/2015 U/S 379/411 IPC, 25 Arms Act – थाना जंडिआला गुरू
8-FIR NO- 31/2016 U/S 22 NDPS Act- थाना तरसिक्का
9-FIR NO- 09/2019 U/S 174A IPC – थाना वैरोवाल
10-FIR NO- 15/2021 U/S 25/27 Arms Act- थाना वैरोवाल
11-FIR NO- 86/2021 U/S 336/506/34 IPC- थाना वैरोवाल
12-FIR NO- 103/2023 धारा 323/324/452/148/149 IPC, 25/27 A. ACT- थाना वैरोवाल
13- FIR NO- 243/2011 धारा 395/397/412 IPC- थाना पुवांया, शाहजहांपुर
14-FIR NO- 83/2024 धारा 302/120बी/34 IPC- थाना नानकमत्ता
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
Dehradun
बड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में नहीं थम रहा क्राइम: एक और शव मिलने से लोगों में हड़कंप
DEHRADUN CRIME: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं. शनिवार दोपहर दून के रायपुर चूना-भट्टा इलाके से एक और शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कई दिनों से घर से लापता था.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर दून के चूना भट्टा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ उन्हें चूना भट्टा पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों बड़ा हुआ मिला.
ये भी पढ़ें_ क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
कई दिन से लापता था मृतक
पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों से बातचीत कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया. प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था और कई दिनों से घर से गायब था.
नशे का शिकार था युवक
मृतक भारी मात्रा में नशे का सेवन करता था, जिसे परिजन कई बार समझा चुके थे. साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था जहाँ से वो कई बार भाग चुका है. पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा.
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
स्थानीय लोगों में घटना से आक्रोश
वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसके चलते बच्चे और नौजवान नशे की लत में डूब जाते हैं. लोगों का आरोप है कि इस सम्बन्ध में कई बार पुलिस को सूचना भी दी जा चुकी है मगर फिर भी कोई सख्त कारवाई आज तक नहीं की गई है. बता दें कि चूना भट्टा क्षेत्र से पिछले महीने भी एक महिला का शव बरामद किया गया था, तब भी मामला नशे से जुड़ा हुआ था. क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं
Jharkhand
बेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल

Hazaribagh Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे की सलामती के लिए बलि
Hazaribagh Murder Case: माँ जो जन्मदाता होती है, उसे करुणा के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में माना जाता है. लेकिन झारखण्ड से माँ शब्द को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर बेटे की बीमारी को ठीक करने के लिए एक औरत ने तंत्र-मंत्र और अन्धविश्वास के झांसे में आकर अपनी ही बेटी की नृशंस हत्या कर बलि दे दी है.
मुख्य बिंदु
झारखण्ड में माँ ने कराई बच्ची की हत्या
दरअसल, झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 24 मार्च की रात एक जुलूस निकल रहा था. इस दौरान एक 13 साल की बच्ची अचानक गायब हो गई. अगले दिन गाँव के ही मिडिल स्कूल के पीछे बच्ची की लाश मिलने से गाँव में सनसनी मच गई.
ये भी पढ़ें_ अपना ही खून निकला हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते चाचा को उतारा मौत के घाट
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
घटना के बाद मृतका की माँ ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कुछ लोगों पर शक जताया. जिसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने SIT गठित कर मामले की छानबीन शुरू की. जांच में इस मामले में एक ऐसा मोड़ आया जिसे सुनकर हर कोई भौंचक्का रह गया. पुलिस छानबीन में पाया गया कि ये कोई साधारण हत्या नहीं बल्कि अन्धविश्वास के नाम पर दी गई नरबलि थी. जिसमें मृतका की माँ भी शामिल थी.
बेटी की बलि से कष्ट हरने का दावा
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, पारिवारिक कलह और बेटे की बीमारी को लेकर मृतका की माँ रेशमी देवी गाँव की ही शांति देवी उर्फ़ भगतिन के संपर्क में आई. शांति देवी ने तंत्र-मंत्र साधना से मृतका की माँ के सारे कष्ट दूर करने का दावा किया, जिसमें उसने शर्त रखी कि इसके लिए किसी कुंवारी कन्या की बलि देनी होगी.
ये भी पढ़ें_ भगवान शिव को अर्पित की अपनी जीभ, 11वीं की छात्रा ने मंदिर में खुद को किया बंद !
अंधविश्वास में फंसी मां ने रची खौफनाक साजिश
मां बीते करीब तीन महीनों से एक कथित भगतिनी के संपर्क में थी और धीरे-धीरे उसकी बातों पर पूरी तरह विश्वास करने लगी. इसी दौरान उसे यह यकीन दिलाया गया कि विशेष अनुष्ठान से उसके बेटे की बीमारी ठीक हो सकती है. इस अंधविश्वास के प्रभाव में आकर रामनवमी के अष्टमी के दिन पूरी घटना की योजना बनाई गई. 24 मार्च की रात मां अपने प्रेमी के साथ बेटी को बहाने से भगतिनी के पास ले गई, जहां पहले पूजा-पाठ का दिखावा किया गया.

सुनसान इलाके में वारदात को दिया गया अंजाम
इसके बाद बच्ची को गांव के एक सुनसान बांसवाड़ी क्षेत्र में ले जाया गया. वहां तंत्र-मंत्र के नाम पर क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी गईं. पुलिस जांच के अनुसार, बच्ची को जमीन पर लिटाकर उसकी हत्या की गई. इस दौरान प्रेमी ने गला दबाया, जबकि मां ने उसे काबू में रखने में साथ दिया. वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की और मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें_ छात्र की हत्या: कर्ज में डूबा स्कूल, गेट पर घोड़े की नाल ने खोली चौंकाने वाली कहानी !
पुलिस जांच में खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मां, उसके प्रेमी और कथित भगतिनी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने इसे अंधविश्वास और कुरीतियों का खतरनाक उदाहरण बताया है. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.
Cricket19 hours agoPraful Hinge Biography in Hindi : IPL 2026 डेब्यू, क्रिकेट स्टैट्स, परिवार, संघर्ष और करियर का सफर..
big news20 hours agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, देशवासियों को दी बधाई
Cricket19 hours agoCSK vs KKR Dream11 Prediction Match 22 IPL 2026 : क्या चेन्नई में कोलकाता को मिलेगी पहली जीत? जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
Haridwar19 hours agoबैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
big news18 hours agoउत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Cricket14 hours agoNAM vs SCO Dream11 Prediction 1st T20I April 2026
Breakingnews16 hours ago12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें
big news13 hours agoPM मोदी ने कुमाऊंनी व गढ़वाली से की अपने भाषण की शुरूआत, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें






































