Uttarakhand
धराली-हर्षिल आपदा: डीएनए टेस्ट से होगी शवों की पहचान

उत्तरकाशी: धराली और हर्षिल आपदा को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी लापता लोगों की तलाश जारी है। इस दौरान मिले शवों की पहचान के लिए अब डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा।
आपदा के दौरान सेना के नौ जवानों समेत करीब 68 लोग लापता हो गए थे। आपदा के दूसरे दिन मलबे से एक शव बरामद हुआ था। वहीं सोमवार को हर्षिल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाला क्षेत्र में भागीरथी नदी से एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके कपड़ों से सेना के जवान होने की आशंका जताई जा रही है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों—खीरगंगा और तेलगाड़ में 15 से 20 फीट तक जमा मलबे में दबे शव मिलने की उम्मीद अब बेहद कम हो गई है। इसके बावजूद SDRF, NDRF और सेना की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. कुलवीर राणा ने बताया कि अब आपदा प्रभावित क्षेत्र से मिलने वाले सभी शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट के माध्यम से ही की जाएगी।
गौरतलब है कि केदारनाथ आपदा के दौरान भी लापता लोगों की शिनाख्त इसी प्रक्रिया से की गई थी। यदि शव नहीं मिलता तो थाने से मिली सूचना और मिलान के आधार पर 15 दिन बाद उन्हें मृतक घोषित किया जाता है।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfer : पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव
आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं, पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है।

14 अफसरों की नई तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Nainital
ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित

Nainital News : नैनीताल के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद जल संस्थान और पेयजल निगम के छह अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक अधिकारी को चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन
ज्योलिकोट क्षेत्र में पिछले दिनों दूषित पानी की आपूर्ति का मामला सामने आया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई। प्रभावित लोगों में डायरिया और पीलिया जैसे लक्षण पाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने जांच शुरू की थी।
चार लोगों की मौत, करीब 400 लोग प्रभावित
दूषित पेयजल की वजह से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की बात सामने आई थी। रिपोर्टों के अनुसार, इस प्रकरण में चार लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 400 लोग डायरिया और पीलिया समेत अन्य बीमारियों से प्रभावित हुए।
मामला सामने आने के बाद पानी के सैंपल की जांच और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। अलग-अलग स्तर पर हुई जांच और अधिकारियों की संस्तुतियों के आधार पर अब जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की गई है।

जल संस्थान के तीन अभियंता निलंबित
कार्रवाई के तहत उत्तराखंड जल संस्थान, हल्द्वानी से जुड़े तीन अभियंताओं को निलंबित किया गया है। इनमें प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रवींद्र शामिल हैं। वहीं, अधिशासी अभियंता अनीश एम पिल्लई को चेतावनी जारी की गई है।
पेयजल निगम के तीन अधिकारियों पर भी कार्रवाई
मामले में पेयजल निगम के तीन अभियंताओं पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। इनमें कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और प्रभारी अधिशासी अभियंता शशि पाल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा नंदकिशोर को हल्द्वानी में अधीक्षण अभियंता की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लालकुआं में अपनी पूर्व जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
Haridwar
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के मेला अस्पताल परिसर स्थित जिला अस्पताल में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग बचने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में जा घुसे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया।
Table of Contents
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा
हरिद्वार में देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगे शीशों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान कुछ लोग हाथों में ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लिए हुए भी नजर आए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
आधी रात अस्पताल पहुंचा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कई लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए कुछ लोग इमरजेंसी के अंदर चले गए और लोहे का गेट बंद कर लिया गया।
धारदार हथियार लहराते दिखा शख्स
घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग इमरजेंसी के बाहर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर गेट के पास पहुंचता नजर आ रहा है।

वीडियो में वह व्यक्ति हथियार लहराने के साथ गेट खोलने का प्रयास करता भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल की ओर आने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर और लोहे के धारदार हथियार नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भीड़ ने इमरजेंसी के शीशों पर ईंट-पत्थर मारे और अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने तत्काल गेट बंद कर दिया, जिसके चलते हमलावर इमरजेंसी के अंदर नहीं पहुंच सके। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा बनी रही।
big news19 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
Dehradun22 hours agoउत्तराखंड में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, बंद स्कूलों पर सरकार को अल्टीमेटम
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Haridwar2 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital1 hour agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
Dehradun4 minutes agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट






































