Nainital
कैंचीधाम में 15 जून को लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं की मंडलायुक्त ने ली जानकारी, भक्त का स्वास्थ्य हुआ ख़राब तो हेलीसेवा से भेजा जायेंगा हायर सेंटर।

नैनीताल – कैंचीधाम में 15 जून को लगने वाले मेले में यदि किसी भक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद हेलीसेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा। यह बात राज्य अतिथि गृह के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों से कही।मंडलायुक्त ने कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात और शटल सेवा आदि की जानकारी ली। एसडीएम कोश्याकुटोली विपिन चंद्र पंत ने बताया भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 15 सौ से अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं।

कहा कि भवाली, भीमताल और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाईपास, भवाली मैदान और रानीखेत रोड पर पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरमपानी में पार्क कर पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगाएसएसपी पीएन मीणा ने बताया पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ-क्वारब से भेजे जाएंगे, जबकि पिथौरागढ़ आने जाने वाले वाहनों को व वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से आवाजाही करेंगे। बताया कि भवाली और गरमपानी से शटल के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। आयुक्त रावत ने भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल, हल्द्वानी से शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों जो निशुल्क, खाद्य-पेय पदार्थों के वितरण करना चाहते हैं, वो पार्किंग स्थल में खाद्य-पेय पदार्थ वितरण कर सकते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थल में भक्तों के खान पान के लिए फूड वैन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एसपी क्राइम व यातायात हरबंश सिंह, भवाली के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
Nainital
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

Nainital News : नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका साथ ही देश प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
Table of Contents
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा
सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में मां नयना देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
मंदिर दर्शन के पश्चात राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि जब भी वे यहाँ आते हैं, एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब पवित्र स्थल सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है।
दोनों पवित्र स्थलों पर आकर आत्मा ऊर्जा से भर जाती है – राज्यपाल
उन्होंने कहा कि इन दोनों पवित्र स्थलों पर आकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है तथा आध्यात्मिक रूप से नई प्रेरणा प्राप्त होती है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर आकर विशेष प्रकार की आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।
Ramnagar
रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ramnagar News : उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रामनगर में 10 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
रामनगर में एख युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फौजी कॉलोनी पूछड़ी क्षेत्र से नईम पुत्र शराफत हुसैन उम्र 36 वर्ष निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी थाना रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी के तहत पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती की जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- घर पहुंचा मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
- भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
- श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
- दमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…
- बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Breakingnews11 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Cricket12 hours agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
Dehradun7 hours agoबीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
big news9 hours agoआतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
Dehradun9 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
big news11 hours agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार, लोगों के एडवाइजरी हुई जारी
Tech7 hours agoदमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…






































