Haldwani
सड़क हादसे में घायल बच्चे का हाल जानने अस्पताल पहुंची डीएम, मजिस्ट्रेट जांच के दिए निर्देश।

हल्द्वानी – नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान- रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं इस सड़क हादसे में 9 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।
ऐसे में देर रात डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाकर बच्चे का हाल जाना सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य अरुण जोशी और डॉक्टरो की टीम के साथ उन्होंने काफी देर तक बातचीत की, बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश डीएम नैनीताल द्वारा दिए गए हैं। साथ ही इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम उसी क्षेत्र में करवा दिया गया है। साथ ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है एसडीएम धारी, तहसीलदार धारी समेत प्रशासन की पूरी टीम वहां पर अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगे फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायल बच्चे को बेहतर से बेहतर इलाज मिले और वह पूरी तरह से स्वस्थ हो, इस पर ध्यान है,मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा दो-दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की जाएगी, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Dehradun22 hours agoDAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
Ramnagar23 hours agoरामनगर नगर पालिका में कुमाऊं कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर मचा हड़कंप
Rudraprayag21 hours agoरूद्रप्रयाग में विजिलेंस का एक्शन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
big news21 hours agoवोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SIR हुआ खत्म, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Uttarkashi15 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, पीएचसी आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की मौत





































