Dehradun
बैंक की लापरवाही पर डीएम सविन बंसल सख्त, विधवा महिला को न्याय, बैंक की संपत्ति कुर्क

पति की मृत्यु उपरांत ऋण का बीमा होने के बावजूद 02 नौनिहालों की विधवा माता माला को प्रताड़ित करने वाला बैंक केनफिन होम लि0 की प्रशासन ने सम्पति कराईं कुर्क,
असहाय, व्यथित विधवा माला संग ऋण धोखाधड़ी मानसिक उत्पीड़न पर; केनफिन होम लि0 की शाखा हुई सील
माननीय सीएम के संकल्प अनुसार निर्बल जन के अधिकारों, हित, हक हकुक संरक्षण के लिए किसी भी हद तक जाएगा जिला प्रशासन
बैंक ऋण बीमा धोखाधड़ी करने वाले बैंको को पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी
ऋण का बीमा कराने के बाद पति की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत अमानवीय चेहरे उभर रहे दोषी बैंकों के
मृत्यु के उपरान्त निर्बल आश्रितों की फजीहत करा रहे बैंको पर डीएम के फर्राटेदार एक्शन जारी;
विधवा माला को प्रताड़ित करने पर केनफिन होम लि0 के प्रबन्धक की 22 लाख की कटी आरसी।
डीएम से मुलाकात के ही दिन तय हो गई थी बैंक की नियतिः
असहाय निर्बल के शोषण पर प्रचंड रूप में जिला प्रशासनः जनमानस को गुमराह-परेशान करने वालों पर सख्त फैसलों से नकेल
मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रेरित जिला प्रशासन के नित नए कड़े व बड़े फैसलों की ऋृंखला जारी

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने एक विधवा महिला को परेशान करने वाले बैंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। डीएम सविन बंसल ने कैनफिन होम्स लिमिटेड द्वारा बीमा किए गए ऋण के बावजूद मृतक ऋणधारी की विधवा को परेशान करने पर बैंक प्रबंधक पर 22 लाख की वसूली प्रमाणपत्र (RC) जारी कर दी थी। अब इस मामले में आगे बढ़ते हुए बैंक की संपत्ति कुर्क कर दी गई है, जिसकी नीलामी 23 अगस्त 2025 को की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
देहरादून के चुक्खुवाला निवासी माला देवी, जो दो छोटे बच्चों की मां हैं, उन्होंने डीएम कार्यालय में गुहार लगाई थी कि उनके पति स्व. उदय शंकर ने मकान खरीदने के लिए कैनफिन होम्स लिमिटेड से ₹20 लाख का ऋण लिया था। ऋण का बीमा भी करवाया गया था, और अब तक ₹12.22 लाख की किश्तें जमा की जा चुकी थीं।
लेकिन 20 जनवरी 2025 को पति की मृत्यु हो जाने के बाद भी बीमा कंपनी और बैंक ने कोई राहत नहीं दी, उल्टा महिला को बार-बार नोटिस भेजकर परेशान किया गया। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी।
डीएम की सख्ती का असर
माला देवी की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तुरंत संज्ञान लिया और बैंक की लापरवाही को गंभीरता से लिया। उन्होंने बैंक के जीएमएस रोड स्थित प्रबंधक के खिलाफ 22 लाख की RC काटते हुए जवाबदेही तय की।
अब, अगला बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने बैंक की संपत्ति कुर्क कर दी है और 23 अगस्त को सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई प्रशासन की जनहित में त्वरित न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की नीति का हिस्सा है।
प्रशासन के रडार पर लापरवाह संस्थाएं
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार ऐसे मामलों में कड़े फैसले ले रहा है, जिससे जनमानस को उनका हक मिल सके। साथ ही, अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस सख्ती से ऐसे मामलों में लिप्त बैंकों और कंपनियों में खौफ फैल गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ नए मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Nainital4 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket4 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news5 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket7 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Breakingnews24 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
big news7 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Pithoragarh2 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Dehradun4 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत







































