Accident
टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के समीप हाइड्रा क्रेन गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत।

चम्पावत – टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के समीप चम्पावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन शुक्रवार रात 9:00 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बिहार निवासी चालक की मौत हो गई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में घायल चालक कर रेस्क्यू कर 108 के द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन चालक विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था।
डॉ. उमर ने बताया कि विक्रम पासवान ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।
Dehradun
VIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल

विकासनगर में भीषण हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत
विकासनगर(VIKASNAGAR): देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर समाने आई है. जहाँ पर हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में एक महिला टीचर की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
मुख्य बिंदु
सहसपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसा ही एक तजा मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से सामने आया है. जहां पर हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच एक बोलेरो जीप और एक बाइक की जोरदार भिडंत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रिंसिपल सुशीला बिंजोला स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से घर विकासनगर जा रही थी.
ये भी पढ़ें_ अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल
स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही शिक्षिका की मौत
हर्बटपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो की बाइक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, वहां डॉक्टरों ने शिक्षिका सुशीला बिजोला (59 वर्ष), निवासी विकासनगर को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
हादसे में घायल शिक्षक हायर सेंटर रेफर
इस संबंध में सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही घायल शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो वाहन को चौकी में खड़ा कर दिया गया है तथा मृतका के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Dehradun7 hours agoVIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल
Dehradun6 hours agoUTTARAKHAND: जन-जन की सरकार अभियान का रिकॉर्ड के साथ समापन, 45 दिन में 681 शिविर, लाखों लोगों को मिला लाभ
Dehradun2 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Haldwani24 hours agoहल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर मचा हड़कंप
big news6 hours agoउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
Uttarkashi5 hours agoUTTARKASHI: चिन्यालीसौड़ में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग जख्मी, स्थानीय लोगों ने पहुँचाया हॉस्पिटल
big news5 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा
Haridwar4 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास





































