Crime
शराबी पिता ने अपने ही 12 साल के बच्चे की ली जान, लोहे की रोड से ताबड़तोड़ किए वार, दफ़नाने के लिए घर में खोदा गढ्ढा

उधमसिंह नगर – बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी में एक नशेड़ी पिता ने लोहे की रोड से अपने 12 वर्षीय बेटे के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची के द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे मृतक के पिता को हिरासत में ले लिया वहीं मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वीओ- आपको बताते चलें कि उधम सिंह नगर बाजपुर क्षेत्र सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला गाँधीनगर में बाप ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ सिर पर हमला कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बेटे को मारने के बाद घर में गड्ढा खोदकर शव को ठिकाने लगाने के तैयारी हत्यारा पिता कर ही रह था कि तभी पड़ोस में मृतक की चाची ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

देर शाम हत्यारोपी प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया था। इस दौरान उसके और 14 वर्षीय बेटे विवेक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस पर पिता ने लोहे के पट्टानुमा रॉड से विवेक के सिर पर कई प्रहार कर दिए, जिससे विवेक मौके पर ही ढेर हो गया। घटना के बाद आरोपी पिता बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दबाने की तैयारी कर रहा था कि तभी बराबर के कमरे में सो रही मृतक विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदे जाने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहो। प्रेम शंकर चीखते हुए बोला मैंने अपने बेटे को मार दिया। तूझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शोरगुल होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए हत्यारोपी पिता प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर बाजपुर अस्पताल स्थित मोर्चरी में रख दिया। हत्यारोपी पिता प्रेमशंकर के शराब पीने की लत की वजह से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी वहीं विवेक भी अनाथ आश्रम में पढ़ता था। कुछ ही दिन पूर्व वह घर आया था।
#udhamsingh nagar, #Drunkenfather, #12year ,#old, #child, #attacked, #ironrod, #dug #pit #house, #burial #uttarakhand
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Cricket23 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun23 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Chamoli22 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
big news19 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun17 hours agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
Haridwar1 hour ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Cricket40 minutes agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन





































