Tehri Garhwal
बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मकान के पीछे का हिस्सा भरभरा कर नदी में समाया, घरवालों ने भाग कर बचाई जान।

टिहरी – टिहरी घनसाली में बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घर के अन्दर रह रहे लोगों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार में देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने से मनमोहन सिंह रावत पुत्र लखन सिंह रावत का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मकान स्वामी मनमोहन सिंह रावत ने बताया की वह देर शाम को अपनी मां को खाना खिलाकर सुलने चले गए और स्वयं दूसरे कमरे में सो गए, लेकिन रात को 12 बजे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और तेज पत्थरों की आवाज आने लगी।
big news
मुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर और स्विफ्ट की टक्कर में दो की मौत

Tehri News : टिहरी के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालागूंठी के पास सोमवार को डंपर और स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार संख्या UK12F-5035 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
मुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी, जबकि डंपर संख्या UK08CA-4949 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। मालागूंठी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी ब्यासी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कार में फंस गए थे चार लोग
टक्कर के कारण स्विफ्ट कार में सवार एक पुरुष और तीन महिलाएं अंदर फंस गए थे। एसडीआरएफ जवानों ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं सभी
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सभी लोग श्रीनगर गढ़वाल के बताए जा रहा है, हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tehri Garhwal
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर

Tehri News : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग ने राखियों को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूर रह रहे भाइयों तक बहनों की राखियां समय पर पहुंच सकें, इसके लिए टिहरी मंडल के सभी डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी
टिहरी मंडल के डाकघर अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियों की डाक समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मंडल के 353 शाखा डाकघरों और 42 प्रधान डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता दी जा रही है।
26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे, ताकि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाई जा सकें। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से राखी भेजने वाली बहनों को डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।

समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजने की अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजें, जिससे त्योहार के दिन बहन का प्यार भाई की कलाई तक पहुंच सके। राखी भेजने वाली कमला चमोली ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार है। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
Tehri Garhwal
ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर

Tehri News : विकासखंड थौलधार के ग्राम भैंसकोटी की सात महिलाओं ने ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से बेकरी उद्यम शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राजेश्वरी सकलानी, गीता भट्ट, आशा देवी, रजनी, अनीता, विशिला देवी और शकुन्तला देवी ने जनवरी 2026 से बेकरी व्यवसाय शुरू किया, जिससे उन्हें हर माह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है।
Table of Contents
ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी
महिलाएं दिव्य ग्राम संगठन से जुड़ी हैं। संगठन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित इस उद्यम को ग्रामोत्थान परियोजना से 6 लाख रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा 3 लाख रुपये बैंक ऋण और 1 लाख रुपये महिलाओं के अंशदान से कुल 10 लाख रुपये की लागत से बेकरी स्थापित की गई।
बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर
बेकरी में मंडुवा बिस्किट, आटा बिस्किट, मशरूम बिस्किट, फैन, बन, ब्रेड और केक जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनकी बिक्री थौलधार, कमांद, कांडीखाल और टिहरी के बाजारों में की जा रही है। महिलाओं के अनुसार व्यवसाय से करीब 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ हो रहा है।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
प्रभारी परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ज्योति ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार से जोड़ना है। भैंसकोटी की महिलाओं की सफलता इसका बेहतर उदाहरण है।
अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की तैयारी
महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और ग्रामोत्थान परियोजना की टीम का आभार जताते हुए कहा कि सरकारी सहयोग से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है। अब वे अपने कारोबार को और विस्तार देने और अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की तैयारी कर रही हैं।
Cricket17 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 3 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Haridwar19 hours agoलक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Chamoli23 hours ago17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, उसके बाद यहां कर सकते हैं दर्शन
Haldwani19 hours agoरामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun2 hours agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
Dehradun57 minutes agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
Uttarakhand7 minutes agoब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत





































