Breakingnews
देहरादून में दिवाली की रात आग की दहशत: साढ़े छह घंटे में 12 जगह लगी आग, रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां

पटाखों और स्काई शॉट्स से भड़की लपटें — मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी में सबसे भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा l
देहरादून: रोशनी और खुशी के त्योहार दिवाली की रात देहरादून में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे में शहर में आग लगने की 12 घटनाएं सामने आईं। सबसे भीषण आग मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी की छत पर लगी थी।
हालांकि फायर स्टेशन की तत्परता और जन जागरूकता के चलते बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई जगह संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
मेहूंवाला में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
मेहूंवाला में एक बड़े प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग भड़क गई। प्लास्टिक के कारण आग ने तेजी से फैलकर पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब जलते प्लास्टिक से उठने वाले जहरीले धुएं और तेज गंध ने पूरे इलाके का माहौल बिगाड़ दिया। फायर कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद दमकल विभाग ने विशेष एग्जॉस्ट लगाकर धुएं को निकालने की कोशिश की।
निरंजनपुर मंडी में छत पर लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
निरंजनपुर मंडी में एक इमारत की छत पर रखे फल, लकड़ी और तिरपाल से ढके सामान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह आग भी संभवतः पटाखे या स्काई शॉट से लगी। गनीमत रही कि बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर आ गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग की रातभर दौड़
दिवाली की रात जैसे-जैसे आतिशबाजी तेज हुई, आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती चली गईं।
रात 7:32 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक, दमकल विभाग को 12 कॉल्स मिलीं — जिनमें कार, घर, दुकान और पेड़ों में लगी आग की घटनाएं शामिल थीं।
धर्मावाला, जीएमएस रोड, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, सरस्वती बिहार और ओल्ड राजपुर रोड समेत कई इलाकों में दमकल कर्मी लगातार सक्रिय रहे।
पिछले साल से कम रहीं घटनाएं
फायर सेफ्टी ऑफिसर किशोर उपाध्याय के अनुसार, इस बार दिवाली पर आग की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय कमी आई है।
“पिछले साल दिवाली के दौरान हमें 39 कॉल्स मिली थीं, जबकि इस बार केवल 12 घटनाएं दर्ज हुईं,” उन्होंने बताया।
उन्होंने इसका श्रेय जन जागरूकता अभियानों को दिया, जिनसे लोगों ने छतों और गलियों में ज्वलनशील सामान नहीं रखा।
आग लगने का समय और स्थान
(1) 19:32 – धर्मावाला में दुकान में आग
(2) 20:25 – निरंजनपुर बिल्डिंग की छत पर रखे सामान में आग
(3) 20:40 – हरभज, मेहूंवाला में कबाड़ की आग
(4) 21:04 – कबाड़ की दुकान में आग
(5) 21:50 – सरस्वती बिहार, माता मंदिर के पास घर में आग
(6) 22:12 – चंद्रबनी में खाली प्लॉट में कबाड़ की आग
(7) 23:10 – जीएमएस रोड पर कार में आग
(8) 23:25 – राजीव नगर में इलेक्ट्रिक फायर
(9) 00:35 – नेहरू ग्राम में पोली हाउस में आग
(10) ओल्ड राजपुर रोड पर पेड़ में आग
(11) 01:32 – बिजली के पोल में आग
(12) 01:42 – सरस्वती में कार में आग
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जिसके बारे में उपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने जानकारी दी कैबिनेट बैठक में सही अहम मुद्दों पर सहमति बनी और कैबिनेट में मंजूरी की जिसमें 12 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिली।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- 1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
- 2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
- 3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।
- 4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।
- 5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।
- 6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।
- 7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।
- 8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- 9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।
- 10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।
- 11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली बैठक में वर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पर्यटन विभाग की प्रस्तावित रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा, शहरी विकास, आवास और पेयजल विभागों से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है। बैठक में राज्य के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Cricket16 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Breakingnews13 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
big news14 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Cricket16 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
Uttarkashi15 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews12 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Udham Singh Nagar10 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार





































