Nainital
सीएम के निर्देश के बाद नए साल में कुमाऊँ कमिश्नर एक्शन में इस ऑफिस में मारा छापा।

देहरादून – साल के पहले दिन ही कमिश्नर दीपक रावत एक्शन में दिखे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय (राज्य कर भवन) का औचक निरीक्षण किया तो कुछ अधिकारी गायब मिले। बायोमेट्रिक मशीन को अपडेट नहीं किया गया था। सेवानिवृत या तबादला होने के बावजूद कई कर्मचारियों के के नाम बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज मिले जबकि नए कर्मचारियों के नाम दर्ज नहीं थे।

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में जनता से जुड़े कई मामले होते हैं। ऐसे में जरूरी है सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जेसी स्मिता, डीसी हेमलता आदि मौजूद रहीं।
कमिश्नर आवास में कूड़ा डालने पर कटा चालान
कालाढूंगी रोड के दुकानदारों को कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय व आवास के परिसर में कूड़ा फेंकना महंगा पड़ गया। कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम ने आठ दुकानदारों का चालान कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जब अपने आवास के पीछे मैदान में गए तो वहां कूड़ा पड़ा था। इस पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को तलब किया। उन्होंने परिसर से लगी दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पार्क में नहीं मिले माली और सुरक्षा
कमिश्नर ने सोमवार को दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। यहां न गार्ड मिला, न माली। पार्क भी अव्यवस्थित था। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को दोनों का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त से पार्क में अधूरे काम का आकलन कर डीपीआर देने के भी निर्देश दिए।
Nainital
नैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए वजह

Nainital News : ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने शहर के शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा और डोला विसर्जन कार्यक्रम के चलते नैनीताल नगर क्षेत्र में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
Table of Contents
नैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महोत्सव का समापन बुधवार, 23 सितंबर को धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इस दौरान मां नंदा और सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद डोला विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
इन शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा नगर क्षेत्र के महाविद्यालयों में भी अवकाश रहेगा।

प्रशासन के मुताबिक, महोत्सव की शोभायात्रा और डोला विसर्जन के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि नैनीताल नगर क्षेत्र में आने वाले सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रशासन का उद्देश्य महोत्सव के दौरान भीड़ और यातायात को व्यवस्थित रखना है, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं को भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Nainital
ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित

Nainital News : नैनीताल के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद जल संस्थान और पेयजल निगम के छह अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक अधिकारी को चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन
ज्योलिकोट क्षेत्र में पिछले दिनों दूषित पानी की आपूर्ति का मामला सामने आया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई। प्रभावित लोगों में डायरिया और पीलिया जैसे लक्षण पाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने जांच शुरू की थी।
चार लोगों की मौत, करीब 400 लोग प्रभावित
दूषित पेयजल की वजह से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की बात सामने आई थी। रिपोर्टों के अनुसार, इस प्रकरण में चार लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 400 लोग डायरिया और पीलिया समेत अन्य बीमारियों से प्रभावित हुए।
मामला सामने आने के बाद पानी के सैंपल की जांच और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। अलग-अलग स्तर पर हुई जांच और अधिकारियों की संस्तुतियों के आधार पर अब जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की गई है।

जल संस्थान के तीन अभियंता निलंबित
कार्रवाई के तहत उत्तराखंड जल संस्थान, हल्द्वानी से जुड़े तीन अभियंताओं को निलंबित किया गया है। इनमें प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रवींद्र शामिल हैं। वहीं, अधिशासी अभियंता अनीश एम पिल्लई को चेतावनी जारी की गई है।
पेयजल निगम के तीन अधिकारियों पर भी कार्रवाई
मामले में पेयजल निगम के तीन अभियंताओं पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। इनमें कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और प्रभारी अधिशासी अभियंता शशि पाल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा नंदकिशोर को हल्द्वानी में अधीक्षण अभियंता की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लालकुआं में अपनी पूर्व जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
Nainital
वीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान

Nainital News : वीकेंड पर कैंची धाम जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट है। नैनीताल पुलिस ने 19 और 20 सितंबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। ये व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
Table of Contents
वीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक प्लान
कैंची धाम में सप्ताहांत के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने निजी वाहनों की पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की है। पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव कम करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
भारी वाहनों के लिए बदले जाएंगे रूट
अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना क्षेत्र से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर इन वाहनों को रामगढ़ और मुक्तेश्वर के रास्ते हल्द्वानी की ओर भेजा जा सकता है।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित रूट से आवागमन की अनुमति रहेगी। वहीं अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है और फिर चरणबद्ध तरीके से आगे रवाना किया जाएगा।
निजी वाहनों के लिए पार्किंग और शटल की व्यवस्था
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले वाहनों के लिए भीमताल विकास भवन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
वाहन पार्क करने के बाद श्रद्धालु शटल या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से भवाली होते हुए कैंची धाम पहुंच सकेंगे। इसी तरह नैनीताल और गेठिया की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजा जाएगा।

सड़क किनारे पार्किंग पर रोक
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे या ऐसी जगहों पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे, जहां से यातायात प्रभावित होता हो। निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाने की स्थिति में वाहनों को उपलब्ध वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाएगा।
इसके अलावा भवाली से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों के रूट में भी यातायात की स्थिति के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर वाहनों को रामगढ़ और खुटानी मार्ग से आगे भेजने की व्यवस्था की जा सकती है।
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता रहेगा सुगम
ट्रैफिक प्लान के दौरान एंबुलेंस, दमकल वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस की ओर से इन वाहनों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की अपील
नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और पुलिस की ओर से लागू डायवर्जन व शटल व्यवस्था का पालन करें। वीकेंड के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों से यात्रा की योजना इसी ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार बनाने को कहा गया है।
Dehradun23 hours agoLower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान
Roorkee22 hours agoरूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील





































