Accident
दोस्तों ने बचाई निखिल की जान, गुलदार ने किया था हमला; अपनी जान की परवाह किये बगैर भिड गए।

देहरादून – देहरादून में नदी में खेलकर घर लौट रहे निखिल पर गुलदार काल बनकर झपटा था। लेकिन, उसके साथी अपनी जान की परवाह किए बगैर उससे भिड़ गए और साथी को गुलदार के चंगुल से खींच लिया। साथियों के अनुसार यदि निखिल दो कदम और पीछे होता तो शायद अनहोनी हो जाती। निखिल के ये चारों साथी उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

निखिल रविवार दोपहर बाद अपने पड़ोसियों कमल थापा, गौतम थापा, उमेश थापा और करण थापा के साथ रिस्पना नदी में खेलने निकला था। इनमें कमल, गौतम और उमेश की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष के बीच है। जबकि, करण निखिल का हमउम्र है।
शाम करीब पांच बजे के बाद वहां अंधेरा होने लगा था। वॉलीबाल खेलते हुए उन्होंने कुछ देर के लिए वहां आग जलाई और हाथ सेंकने लगे। इसी बीच निखिल ने कहा कि घर चलो सब इंतजार कर रहे होंगे। कुछ देर बाद सभी पांचों वहां से चल दिए। इनमें से एक साथी नदी किनारे फैली बेल से लौकी तोड़ने लगा। सबसे पीछे निखिल करीब पांच कदम की दूरी पर चल रहा था।
कमल थापा ने बताया कि करीब छह बजे की बात है उन्होंने पीछे से चीख सुनी। आसपास थोड़ी रोशनी हो रही थी। उन्होंने देखा कि निखिल पर गुलदार झपट गया है। इस पर उन्होंने आव देखा न ताव सभी चारों लोगों ने निखिल के पांव पकड़ लिए। गुलदार के मुंह में निखिल के सिर का पिछला हिस्सा था।
जब तक वह उसे पूरी तरह अपने चंगुल में लेता सभी ने निखिल को अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने निखिल को वहां से बाहर निकाला और बस्ती की तरफ आ गए। कुछ देर बाद वहां पर पुलिस और एंबुलेंस भी आ गए थे।
कमल ने बताया कि यदि निखिल दो कदम और दूर होता तो गुलदार उसे खींच ले जाता। निखिल को बचाने वालों में सबसे छोटा करन थापा था। उसकी उम्र भी करीब 12-13 वर्ष है। जैसे ही कमल, उमेश और गौतम निखिल की ओर आए तो करन ने भी बहादुरी दिखाई।
करन ने भी निखिल के एक पांव को कसकर पकड़ लिया। उसने भी अपने बड़े साथियों की तरह ही गुलदार से लोहा लिया। अभी निखिल का उपचार चल रहा है। जल्द ही वह घर लौट जाएगा। इसके पीछे हमेशा इन चारों की बहादुरी को याद किया जाएगा।
Pithoragarh
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): जिले के गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी और एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मुख्य बिंदु
Pithoragarh – गंगोलीहाट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 2 की मौत
पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। कार में सवार 65 वर्षीय शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ ही कार चालक 35 वर्षीय भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिवारों में छाया मातम
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक ग्राम बोयल के निवासी थे। शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जबकि भोपाल सिंह का एक पुत्र है। दोनों अपने-अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सदस्य थे। हादसा स्थानीय चौपाटा कस्बे से उनके घर लौटते समय हुआ, जिससे परिवार और गांववासियों में गहरा शोक छाया हुआ है।
गंगोलीहाट कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए घायलों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

Uttarkashi news: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त
मुख्य बिंदु
Uttarkashi news: उत्तरकाशी जिले के नौगांव में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुराडी खड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी।
नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटना ग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, नौगांव में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर एक कार मुराडी के पास अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क से बाहर गिर गई। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नौगांव से बड़कोट की और आ रहा था। और मुराडी के पास कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक को बाहर निकाला गया।
वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात कर्मी है। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Read More….
Uttarkashi में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, 2 साल की मासूम समेत चार लोग बेहोश
पिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
Accident
देहरादून में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident News: तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
मुख्य बिंदु
Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। कार ने सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद कार पास के मकान से टकराकर पलट गई।
Dehradun में तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा
dehradun में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार तपोवन रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहाँ पर तेज़ रफ़्तार कार ने पहले बुजुर्ग को रौंद दिया और बाद में पास के मकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सोबन सिंह (62 वर्ष) को हिरासत में लिया। घटना में कार चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। चालक सोबन सिंह निवासी जोगीवाला ऑडिट विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर साल 2023 में रिटायर हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान सोबन सिंह ने बताया है कि वो कैलाश अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। और उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि
मृतक राजेश वर्मा (60 वर्षीय) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Pauri11 hours agoउत्तराखंड का ये गांव हो गया वीरान, भालू के हमलों से परेशान होकर मज़बूरी में लिया फैसला
Cricket10 hours agoभारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 मुक़ाबला आज , जानिए बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्टशन..
big news11 hours agoसिडकुल में निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Cricket10 hours agoAFG बनाम WI के बीच दूसरा टी20 मुक़ाबला आज , जाने पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्टशन…
big news10 hours agoखटीमा में सुजिया नाले के किनारे पड़ा मिला प्रतिष्ठित व्यापारी का शव, कनपटी पर लगी थी गोली
big news5 hours agoअतिक्रमण के खिलाफ धाकड़ धामी का बड़ा एक्शन, विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ की कार्रवाई
big news4 hours agoचमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
Cricket8 hours agoSEC vs PC Dream11 Prediction Today : Qualifier 1 में कौन मारेगा बाज़ी?





































