Connect with us

Politics

सीएम धामी ने खटीमा में जनसभा को किया संबोधित, बोले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे।

Published

on

मुख्यमंत्री ने खटीमा में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: मुख्यमंत्री।

जनता का हर एक वोट 400 पार के नारे में सहायक सिद्ध होगा : मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बिना रुके बिना थके राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं : मुख्यमंत्री।

आगामी लोकसभा चुनाव ‘परिवार प्रथम’ वाले विपक्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’’ की सोच वाले सत्तापक्ष के बीच: मुख्यमंत्री।

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल लोकसभा के अंर्तगत खटीमा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बाबा भीमराव अंबेडकर” की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि खटीमा को हम मिनी इंडिया कहते हैं। खटीमा मेरी कर्म भूमि है। 2024 के लोक सभा चुनाव का संकल्प पत्र बीजेपी ने जारी कर दिया है। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी को लागू करने की बात कही है। उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने जनता से मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान/ समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा आपका हर एक मत 400 पार के नारे में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और मोदी के तीसरे कार्यकाल का संकल्प है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है जिसमें भारत बुलंदियों की नई परिभाषाएं गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर के अंदर धारा 370 का खात्मा,देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है, अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य हित में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले आज पूरे देश में अलग रूप में जाने जा रहे हैं। अन्य राज्यों से भी हमारे द्वारा लिए गए फैसले का ड्राफ्ट मांगा जा रहा है। राज्य सरकार ने सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया। धर्मांतरण कानून, दंगो को रोकने के लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उन उद्योगों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है जो उत्तराखंड के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करवाएंगे। जी-20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बिना रुके बिना थके राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। जबकि विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव ‘परिवार प्रथम’ वाले विपक्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’’ की सोच वाले सत्तापक्ष के बीच का मुकाबला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं तो विपक्ष मोदी को हटाने की बात करता है। विपक्ष ने मिलकर ठगबंधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कल एक जनसभा में प्रियंका कह रही थी कि उत्तराखंड में पेपर लीक होते हैं, नकल माफियाओं का बोलबाला है और उनकी सरकार आई तो वह नकल माफियाओं के खिलाफ कानून लाएंगी। उन्होंने कहा मैं प्रियंका को बताना चाहता हूं कि प्रदेश के अंदर राज्य स्थापना के बाद पहली बार नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार बहुत पहले ही कर चुकी है। उन्होंने कहा प्रदेश में नकल विरोधी कानून के लागू होने से पारदर्शिता और समय से परीक्षाएँ संपन्न हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नकल माफियाओं को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया। इन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार विपक्ष के द्वारा की गई गलतियो को सुधारने में लगी है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार की पक्षधर रही है, जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के पक्षधर हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के हाथ को करप्शन वाला काला हाथ बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड को पीछे धकेलने का काम किया। कांग्रेस दल और इनके नेता देवभूमि और इस देश के लिए विपत्ति हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जनता निश्चित ही अपने वोट से कांग्रेस को इतनी करारी चोट देगी की अगले कई दशकों तक इन्हें ये अहसास होता रहेगा कि इन्होने देश के साथ और उत्तराखण्ड के साथ धोखा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेटे के रूप उनके लिए खटीमा की उन्नति विकास प्रथमिकता रहा है। उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि विकसित उत्तराखंड के लिए, विकसित भारत के लिए, अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा नेता दान सिंह रावत, श्री उत्तम दत्ता, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

UTTARAKHAND POLITICS

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आने वाले महीनों में कई बड़े नेताओं के दौरे कराने की तैयारी में है। इसी बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की हैं।

कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। जारी नियुक्तियों के मुताबिक, अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाया गया है।

Uttarakhand Politics

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों और पार्टी के मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठन में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Continue Reading

Politics

रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

Published

on

uttarakhand politics

Uttarakhand Politics : रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अब राज्यपाल के दरबार में पहुंची है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।

शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।

रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्कालीन भाजपा नेताओं द्वारा रामलीला मैदान के मंच का शुद्धीकरण किया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संविधान की भावना और कानून के विपरीत बताया।

Uttarakhand Politics

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई थी। उस दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वे राज्य सरकार को निर्देशित कर मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगल इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।

Continue Reading

Uttarakhand

SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

Published

on

uttarakhand politics

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया।

SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन

SIR के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का प्रतिवेदन आयोग के गेट के बाहर ही स्वीकार किया गया।

Uttarakhand Politics

गेट पर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता कर SIR से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की ताकत है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
dehradun news
Breakingnews1 day ago

रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नौकर ने ही सिर्फ इसलिए उतार दिया मौत के घाट

chamoli news
Chamoli2 days ago

चमोली में घास लेने गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक की मौके पर मौत, 1 घायल

Janmashtami 2026
धर्म-कर्म2 days ago

जन्माष्टमी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, लगाएं ये भोग मिलेगी कान्हा की कृपा

Breakingnews2 days ago

देहरादून में घर में घुस कर दिनदहाड़े महिला की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

UTTARAKHAND WEATHER
uttarakhand weather2 days ago

उत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से प्रदेश की 108 सड़कें बंद

uttarakhand news
Dehradun3 days ago

उत्तराखंड शिक्षा विभाग का नया कारनामा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की इंटर कॉलेज में कर दी तैनाती

rishikesh news
Rishikesh3 days ago

ऋषिकेश में शर्मसार करने वाली घटना, शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

TEHRI NEWS
Tehri Garhwal3 days ago

ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

uttarakhand weather update
uttarakhand weather3 days ago

उत्तराखंड में आज भी नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

dehradun news
Dehradun3 days ago

CM धामी ने 26 मदरसों को बांटे प्रमाण-पत्र, कहा – सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, रोजगारपरक शिक्षा जरूरी

uttarakhand politics
Dehradun3 days ago

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

bazpur news
Udham Singh Nagar3 days ago

बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

haldwani news
Haldwani4 days ago

हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

haridwar news
Haridwar4 days ago

हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

pauri news
Pauri4 days ago

पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

    Buy traffic for your website
    Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel