Haridwar
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में ‘पंचकर्मा 2025’ अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का किया उद्घाटन, आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर ले जाने का किया आह्वान

हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रिसेंट एडवांसमेंट इन पंचकर्मा (Recent Advancements in Panchkarma) 2025 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन के अवसर पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे, पतंजलि योगपीठ कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सेमिनार के अध्यक्ष प्रो. के. के. शर्मा सहित देश भर के प्रसिद्ध संस्थाओं के पंचकर्म के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और शोधार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब पूरी दुनिया जीवनशैली-जनित रोगों, तनाव और पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है, तब पंचकर्म पर आधारित यह सम्मेलन अत्यंत प्रासंगिक है। यह न केवल प्राचीन चिकित्सा धरोहर को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परखने का अवसर देता है, बल्कि इसे वैश्विक मानकों तक पहुँचाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि विश्व की अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आयुर्वेद और पंचकर्म में निहित है।

राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक युग में पंचकर्म चिकित्सा लगातार विकसित हो रही है। अनेक संस्थान इसे आधुनिक तकनीक और नई औषधीय तैयारियों के साथ जोड़ रहे हैं। उपचार को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक उपकरणों और विशेषीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि पंचकर्म को एविडेंस-बेस्ड रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल्स के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित किया जाए। हमें अपनी ‘मेक इन इंडिया’, ‘हीलिंग इन इंडिया’ ब्रांड वैल्यू को विकसित करना होगा। उन्होंने पूरे विश्व से भारत आने और उत्तराखण्ड को क्लीनिकल वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
अपर सचिव (आयुष) विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ना इसकी वैश्विक उपयोगिता को और सशक्त करेगा। आचार्य बालकृष्ण ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें आत्मविश्वास पूर्वक आयुर्वेद की स्थापना कर रहे हैं। आयुर्वेद में लंघन का विशेष महत्व है जो उपवास के रूप में हमारी संस्कृति व आरोग्य की रक्षा करने का कार्य कर रहा है। अन्न से मन बनता है और मन से कार्य होता है अतः अन्न अच्छा हो। शारीरिक बल, बल नहीं है अपितु अन्तःकरण का बल ही वास्तविक बल है।
कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पंचकर्म आयुर्वेद का मूल अंग है, और उत्तराखण्ड में पंचकर्म एवं वेलनेस सेक्टर में असीम संभावनाएँ हैं। कार्यक्रम के दौरान अनुसंधान संकलन सोविनियर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने पंचकर्म विभाग के अध्यक्ष प्रो. के. के. शर्मा को उनकी 37 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया।
Haridwar
“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचाने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार
हरिद्वार के प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हर की पौड़ी समेत महत्वपूर्ण स्थानों को अगले चार दिनों में बम से उड़ाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नशे में पुलिस को कॉल कर दी थी धमकी
पुलिस ने आरोपी सोहन सिंह रावत (30 वर्ष) निवासी पौड़ी गढ़वाल को रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कॉल करना कबूल किया।
SSP बोले- ऐसी धमकियां बर्दाश्त नहीं
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस तरह की धमकियों को किसी भी कीमत पर हल्के में नहीं लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
- देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- आदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
- दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…
- RR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
- “हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Haridwar
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haridwar News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव बाइक से झबरेड़ा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Cricket3 hours agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
big news22 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Haridwar4 hours ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Dehradun20 hours agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
Pauri2 hours agoदिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…
Pithoragarh58 minutes agoआदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
Dehradun18 minutes agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल







































