Dehradun
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया “महिला सशक्तीकरण: एक चेतना, एक संकल्प” पॉडकास्ट का शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में “महिला सशक्तीकरण: एक चेतना, एक संकल्प” विषय पर आधारित विशेष पॉडकास्ट का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पॉडकास्ट राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे पाँच प्रमुख सामाजिक मिशनों में से एक, “महिला सशक्तीकरण मिशन” को समर्पित है।

राज्यपाल इससे पहले टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइफस्टाइल जैसे आधुनिक विषयों पर भी पॉडकास्ट के ज़रिए विचार साझा कर चुके हैं। इस नए पॉडकास्ट में उन्होंने महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान स्थिति और उनके सशक्तिकरण के प्रति अपने अनुभवों व दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।
“यह केवल एक डिजिटल पहल नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का आह्वान है” लॉन्च के मौके पर राज्यपाल ने यह कहते हुए स्पष्ट किया कि यह प्रयास नारी सम्मान और समानता को जीवन के हर क्षेत्र में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल अधिकार देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें यह विश्वास दिलाना ज़रूरी है कि उनकी सोच, मेहनत और प्रतिभा पर समाज को पूरा भरोसा है।
राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में नारी की भूमिका को शक्ति, सृजन और करुणा का प्रतीक बताते हुए गार्गी, मैत्रेयी, रानी लक्ष्मीबाई और उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली जैसी ऐतिहासिक महिलाओं के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मातृशक्ति केवल परिवार नहीं, बल्कि समाज की सबसे सशक्त इकाई है। यहाँ की बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति को बराबर का स्थान और अवसर मिलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि नारी सम्मान केवल भाषणों और पूजा-पाठ तक सीमित न रहे, बल्कि वह नीतियों, व्यवहार और सामाजिक सोच में भी स्पष्ट रूप से झलके।
अंत में, राज्यपाल ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि कोई भी बेटी शिक्षा, स्वास्थ्य या अवसर से वंचित न रहे और महिलाएं राष्ट्र निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं। इस पॉडकास्ट के ज़रिए उन्होंने एक नई चेतना और संकल्प का बीज बोया है, जो समाज में बदलाव की एक सशक्त लहर ला सकता है।
Dehradun
बड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में नहीं थम रहा क्राइम: एक और शव मिलने से लोगों में हड़कंप
DEHRADUN CRIME: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं. शनिवार दोपहर दून के रायपुर चूना-भट्टा इलाके से एक और शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कई दिनों से घर से लापता था.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर दून के चूना भट्टा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ उन्हें चूना भट्टा पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों बड़ा हुआ मिला.
ये भी पढ़ें_ क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
कई दिन से लापता था मृतक
पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों से बातचीत कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया. प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था और कई दिनों से घर से गायब था.
नशे का शिकार था युवक
मृतक भारी मात्रा में नशे का सेवन करता था, जिसे परिजन कई बार समझा चुके थे. साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था जहाँ से वो कई बार भाग चुका है. पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा.
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
स्थानीय लोगों में घटना से आक्रोश
वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसके चलते बच्चे और नौजवान नशे की लत में डूब जाते हैं. लोगों का आरोप है कि इस सम्बन्ध में कई बार पुलिस को सूचना भी दी जा चुकी है मगर फिर भी कोई सख्त कारवाई आज तक नहीं की गई है. बता दें कि चूना भट्टा क्षेत्र से पिछले महीने भी एक महिला का शव बरामद किया गया था, तब भी मामला नशे से जुड़ा हुआ था. क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं
Dehradun
देहरादून में सीएम धामी ने किया पुस्तक महोत्सव शुभारंभ, स्कूली बच्चों से भी की मुलाकात

Dehradun News : आज राजधानी देहरादून में पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 4 से 12 अप्रैल 2026 तक परेड ग्राउंड में चलने वाले पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
Table of Contents
सीएम धामी ने किया पुस्तक महोत्सव शुभारंभ
देहरादून में आज से पुस्तक मेले का शुभारंभ हो गया है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित ये महोत्सव, पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का एक ऐसा अनूठा उत्सव होने का वादा करता है, जो पूरे देश से पाठकों, लेखकों, कलाकारों और विचारकों को एक मंच पर लाएगा।
300 से अधिक पब्लिशर हो रहे शामिल
बता दें कि इस पुस्तक महोत्सव में 300 से अधिक पब्लिशर शामिल हो रहे हैं और 10 लाख से अधिक पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी सहित कई भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।

पुस्तक महोत्सव में प्रवेश है निःशुल्क
खास बात ये है कि इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है। इसका उद्देश्य पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देना और साहित्य को व्यापक जनसमुदाय के लिए सुलभ बनाना है। पुस्तकों के अलावा, दून पुस्तक महोत्सव 2026 में बच्चों के लिए प्रतिदिन रोचक गतिविधियाँ होगी।
जिनमें स्टोरी टेलिंग सत्र, रचनात्मक कार्यशाला, क्विज़ और इंटरैक्टिव सीखने के अनुभव शामिल हैं। इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और म्यूज़िकल कॉन्सर्ट भी होंगे, जो एक जीवंत और उत्सव जैसा माहौल बनाएगे।
Uttarakhand
UTTARAKHAND POLITICS: 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी कुमारी शैलजा, संगठनात्मक बैठकों पर जोर

UTTARAKHAND POLITICS: 8 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी कुमारी शैलजा, रुद्रपुर से होगी 5 दिवसीय दौरे की शुरुआत
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगी.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर और हल्द्वानी से दौरे की शुरुआत
8 अप्रैल को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रुद्रपुर आएंगी. जहां उधमसिंह नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद, उनका हल्द्वानी में रात्रि विश्राम निर्धारित है. वहीं, 9 अप्रैल को स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक होगी.

ये भी पढ़ें_ 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
कोटद्वार और हरिद्वार में संगठनात्मक बैठकों पर जोर
इसके बाद, कुमारी शैलजा कोटद्वार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला व महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. 10 अप्रैल को वह हरिद्वार में जयराम आश्रम में विभिन्न कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. साथ ही, शाम को गंगा आरती में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी और फिर देहरादून में रुकेंगी.
मसूरी और देहरादून में कार्यक्रम, 12 अप्रैल को वापसी
जिसके बाद 11 अप्रैल को वो मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और देहरादून में विभिन्न कांग्रेस संगठनों, जैसे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अन्य प्रकोष्ठों के साथ बैठक करेंगी. 12 अप्रैल को वो एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें_ धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर होगा जोर
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियाँ माहौल बनाने में जुट गई हैं. एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरा कर चुके हैं, तो वहीं PM मोदी का उत्तराखंड दौरा भी इसी महीने 14 अप्रैल को प्रस्तावित है. इसी बीच कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का ये उत्तराखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर रहेगा साथ ही कोर कमेटी की भी घोषणा हो सकती है.
पार्टी में अंदरूनी कलह पर लगेगा विराम
वहीं माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मौन व्रत से उपजे नए विवाद के बाद प्रदेश प्रभारी का ये दौरा संगठनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा. पार्टी में चल रहे ‘अंदरूनी कलह और बड़े नेताओं की नाराजगी और मतभेद से हो रहे नुकसान के संबंध में चर्चा होगी. इसके साथ ही सभी नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश रहेगी.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
Cricket23 hours agoRCB vs CSK Dream11 Team Match 11 IPL 2026 : ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
Roorkee2 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा
Udham Singh Nagar13 minutes agoRudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल






































