Nainital
हल्द्वानी: व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर दी जान, वजह अब भी रहस्य

हल्द्वानी (नैनीताल): शहर के महावीरगंज में रहने वाले एक व्यापारी मदन अग्रवाल ने काठगोदाम स्थित गौला बैराज से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर है।
मदन अग्रवाल की धार्मिक पुस्तकों की दुकान थी और वे स्थानीय लोगों में अच्छी पहचान रखते थे। बताया जा रहा है कि वे अकेले बैराज पहुंचे और अचानक छलांग लगा दी।
घटना की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। बुधवार को काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिला था। फिर गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और उनका शव बैराज के गेट नंबर-1 के पास मिला।
परिजनों और जानने वालों का कहना है कि मदन अग्रवाल ने यह कदम क्यों उठाया यह बात किसी की भी समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने किसी से कोई शिकायत या तनाव की बात नहीं की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#HaldwaniSuicide #GaulaBarrageIncident #LocalBusinessmanDeath
Nainital
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज, हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

Nainital News : उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज
आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस
पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है।
फैसले के खिलाफ तीनों ने अपील की है दायर
तीनों अभियुक्तों की ओर इसके फैसले के बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। बता दें कि वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वो 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breakingnews
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Nainital Accident : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के पास पहुंचे। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
हादसे में चार लोग हुए घायल
गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.डी पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

केस के सिलसिले में जा रहे थे हाईकोर्ट
बताया जा रहा है की ये लोग केस के सिलसिले में उच्च न्यायालय को आ रहे थे तभी अचानक इनकी कार गहरी खाई में जा गिरी चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Dehradun9 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Cricket14 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news10 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun8 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket2 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































