Haldwani
हल्द्वानी: 21 लाख का खाना उधार खा गए भावी डॉक्टर, नोटिस जारी

हल्द्वानी – सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अध्ययनरत एमबीबीएस के छात्रों ने मैस में भोजन तो किया लेकिन उसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। लगभग तीन साल में उधार की यह रकम करीब 21 लाख रुपये पहुंच गई है। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया है। कॉलेज प्रशासन ने 30 सितंबर तक बकाया भुगतान नहीं करने पर संबंधित छात्रों को छात्रावास से निष्कासित करने की चेतावनी दी है।
एमबीबीएस के विभिन्न बैचों के करीब 40 छात्रों ने वर्ष 2021 से मैस शुल्क की धनराशि जमा नहीं की है। मैस समिति ने जब हिसाब लगाया तो बकाया वर्तमान में 20 93,050 रुपये पहुंच गया है। मामला मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल के पास पहुंचा तो उन्होंने सभी बकायेदार विद्यार्थियों की सूची मंगवाकर नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 30 सितंबर तक की देय तिथि निर्धारित कर दी है। उन्होंने बताया कि निश्चित अवधि के भीतर बकाया नहीं देने पर संबंधित छात्रों का छात्रावास से स्वत: निष्कासन माना जाएगा।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों का तबादला
राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार को मान्यता मिलने और एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए पाठ्यक्रम शुरू करने के क्रम में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने राज्य के मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टरों का स्थानांतरण किया है। इसमें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों का भी स्थानांतरण हुआ है, जिसमें एनाटॉमी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सिंधु चौधरी, डॉ. अभिलाषा, फिजियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम कुमारी, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की प्रो. डॉ. हेमा बेन ठक्कर और फाॅर्माक्लोजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. शुजाउद्दीन को नवीन तैनाती स्थल राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में कार्यभार ग्रहण करने को गया है।
बेस में तीन डॉक्टर अवकाश पर, मरीज रहे परेशान
बेस अस्पताल में शुक्रवार को हड्डी और त्वचा रोग विभाग की ओपीडी बंद रहीं। वहीं, एक फिजिशियन भी डयूटी पर नहीं आए जिससे कई मरीजों को निराश लौटना पड़ा। हड्डी रोग विभाग में दो डॉक्टर तैनात हैं लेकिन शुक्रवार को दोनों ही नहीं मिले। त्वचा रोग विभाग में भी ताला लगा मिला। बेस अस्पताल के पीएमएस डाॅ. केके पांडे ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं, वे शनिवार को डयूटी पर रहेंगे। इसके अलावा एक हड्डी रोग विशेषज्ञ का शुक्रवार को ओटी का दिन रहता है जबकि दूसरे अवकाश पर है। साथ ही एक फिजिशियन भी अवकाश पर हैं। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में 1945 मरीजों की ओपीडी रही जिसमें मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा 299 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। हड्डी रोग विभाग में 215 और त्वचा रोग में 228 मरीजों की ओपीडी रही।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे पोल से करंट लगने के कारण पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण पिता 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उनकी 12 साल की मासूम बेटी अलिशबा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नदीम सलमानी देर शाम अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वो घर से सटे बिजली के पोल की चपेट में आ गए। नदीम को करंट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने की कोशिश के दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई दोनों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली के पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग को पहले भी शिकायतें दी गई थीं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो संभवतः इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Haldwani
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप

Haldwani News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घी के बाद अब दूध-पनीर की जांच की जा रही है।
Table of Contents
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!
इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है।
इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर में बैन हुई कंपनी के घी के नमूने भी लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह ने मिलावटखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है की दूध और उससे बने उत्पादों में किसी भी स्तर की मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई बड़ा नामी ब्रांड हो या स्थानीय छोटा दुकानदार, सिंथेटिक प्रोडक्ट पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक पौष्टिक, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है फिलहाल सभी लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही दोषी संस्थानों पर सीधे मुकदमे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand21 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Cricket21 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand17 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
Uttarakhand16 hours agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand17 hours agoDehradun News: चीनी की बढ़ती कीमत और E20 पेट्रोल के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand15 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Uttarakhand15 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
Cricket2 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips








































