Haldwani
हल्द्वानी: काठगोदाम नरीमन चौराहे पर गिरा विशालकाय पेड़, यातायात हुआ बाधित।

हल्द्वानी – बरसात के दौरान इन दिनों लगातार भूस्खलन और सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज पाखड़ का एक पेड़ गिर गया। जिसके चलते नैनीताल रोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे। जहां पर यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पेड़ को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है।
वही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं में बारिश होने के चलते सभी जिलों की अपडेट लगातार मिल रही है। उन्होंने बताया चंपावत में सड़क बाधित हुई थी, जिसे अब खुलवा दिया गया है। वहीं सड़क किनारे विशालकाय पेड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विशालकाय पेड़ों को चिन्हित कर उनकी लाफिंग इत्यादि करने की दिशा में काम किया जाए, ताकि अगर पेड़ सड़क पर गिरता भी है तो उससे नुकसान कम हो।
Haldwani
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला

Diksha Pandey : कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी की पहचान अब यहां आए दिन होने वाले ब्लॉगरों के घमासान से होने लगी है। आए दिन हल्द्वानी से ब्लॉगरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर
बीते दिनों फौजियों और उनकी पत्नियों को लेकर कालाढूंगी की महिला ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से लगातार लोग उसे ट्रोल कर रहे थे। हालांकि ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने माफी भी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद भी वो लगातार लोगों के निशाने पर थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा पांडेय ने कालाढूंगी कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने थाने के अंदर जहर खाने की बात से इंकार किया है।

फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया दीक्षा ने एक पोस्ट किया था। इसे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बयानबाजी और वीडियो साझा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। विवाद के बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने भी महिला ब्लॉगर के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की।
वहीं दीक्षा पांडेय का कहना है कि पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार कुछ लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

दीक्षा पांडेय की बहन संध्या ने लगाए आरोप
दीक्षा पांडेय की बहन संध्या का कहना है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा था। जिसके चलते उनकी बहन ने ये कदम उठाया है।
- देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
- अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
- WI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
- हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
- SSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
big news
हल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Table of Contents
45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया।
खनन कारोबारी से मामले में राहत देने के एवज में ले रहा था रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी से मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले कुल 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। कारोबारी ने कथित मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया।
जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
- अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
- WI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
- हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
- SSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Cricket6 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
आस्था10 hours agoकब है Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का सटीक समय और पूजा विधि..
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट
Haldwani7 hours agoहल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
Breakingnews8 hours agoदेवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी
Uttarkashi8 hours agoउत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
Job7 hours agoSSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Business10 hours agoCMR Green Technologies Ltd IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानें प्राइस बैंड, डेट्स और पूरी डिटेल






































