Accident
हल्द्वानी: सात साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शिवा का शव; दादी के साथ घर से निकला था बाहर।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में बीती देर रात वन प्रभाग में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना दिया है। शिवा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर अभियान चलाया, बृहस्पतिवार सुबह छह बजे जंगल में शिवा का शव मिला है। तेंदुआ शव के धड़ को ऊपर से पूरा खा गया था।

सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजन को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा। आसपास गस्त भी की जाएगी।
Tehri Garhwal
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत

Tehri Accident : टिहरी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा
भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। दुर्भाग्यवश नीचे झोपड़ी में रह रही एक महिला उनकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Dehradun
मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

Mussoorie Accident : पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था, गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि मृतक को मृतक अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि मृतक की पूरी जांच की गई है सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मृतक की मौत हुई होगी पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्पष्ट रूप से मौत के कारण का पता लग पाएगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मालिक साहेब सिंह थापली भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
मसूरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
- त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
- नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
- भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
- ENG-W vs IND-W Dream11 Team 2ND T20I May 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम…
Cricket14 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 1st ODI May 2026: रावलपिंडी में महामुकाबला! ये 11 खिलाड़ी कराएंगे मोटी कमाई, देखें फैंटेसी प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट..
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Tehri Garhwal12 hours agoभद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
Dehradun10 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
Udham Singh Nagar13 hours agoरुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो आरोपी गिरफ्तार
Cricket13 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team 2ND T20I May 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम…
Politics11 hours agoनितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन, बैठकों का दौर जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेक किया विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी





































