Accident
हल्द्वानी: लोगों को खुद बता रहा था युवक कैसे करना है नाला पार, खुद बह गया, मिला शव,घर में मचा कोहराम।

हल्द्वानी – हल्द्वानी के फतेहुपुर बावन डांठ नाले के रपटे में बहने से युवक की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन की टीम ने 200 मीटर दूर से शव को बरामद कर लिया है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मल्ला फतेहपुर निवासी ललित पालीवाल (38) पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल अपनी मां के साथ रहता था। युवक की शादी नहीं हुई थी और वह घर का इकलौता था। मंगलवार को ललित बावन डांठ रपटे को पार कर जंगल की तरफ गया था। पैदल नाला पार करने के दौरान युवक बह गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, तहसीलदार सचिन कुमार व दमकल भी पहुंच गए। युवक की तलाश शुरू हुई। घटनास्थल से 200 मीटर दूर नाले में युवक का शव बरामद कर लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ललित लोगों को बता रहा था कि नाला कैसे पार करना है। इसी दौरान पानी बढ़ गया और वह नाले में बह गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
गुजरौड़ा ग्राम पंचायत फतेहपुर की प्रधान ऋतु जोशी ने नाले में युवक के बहने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यहां पुल का निर्माण होना नितांत आवश्यक है। बताया कि गुजरौड़ा में मल्ला फतेहपुर, नवाड़ सैलानी, गैर बिसाई आदि स्थानों को जाने वाला मार्ग भाखड़ा नदी कॉजवे से होकर जाता है। भविष्य में ऐसे हादसे होने पर जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। चेतावनी दी कि अगर भाखड़ा में पुल निर्माण नहीं होगा तो ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से भाखड़ा नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। अगर पुल बना होता तो युवक की मौत नहीं होती। कहा कि नाला आने के दौरान यातायात भी बंद हो जाता है।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Haridwar20 hours agoशादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा
big news20 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
Dehradun16 hours agoवोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग





































