Haridwar
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में गरजे हरक सिंह रावत, सरकार को दी ये चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट प्रदेश स्तरीय धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, वो आंदोलन जारी रखेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में गरजे हरक सिंह रावत
उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने पर मौाजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनके हितों के संबंध में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे राज्यभर की आंगनबाड़ी वर्कर बेहद निराश हैं और आंदोलन के लिए बाध्य हैं। इस आंदोलन को उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का भी समर्थन मिला है।
मांगे पूरी ना होने पर प्रदेशभर में किया जाएगा आंदोलन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संग धरने प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी बहनों की मदद करनी चाहिए और उनको उचित मानदेय भी सरकार को देना चाहिए। हरक रावत ने कहा कि हम धामी सरकार से अपील करेंगे कि वो आंगनबाड़ी बहनों की मांगों पर संज्ञान ले। अगर ये मांगे पूरी नहीं होती हैं तो कांग्रेस पूरे प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
Haridwar
Haridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Haridwar News : एक साथ 9 शिक्षक बर्खास्त , न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
हरिद्वार के लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई।
लक्सर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिक्षकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके आदेश आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में पांच उर्दू शिक्षक और चार प्राइमरी शिक्षक शामिल हैं। इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थी और जिला हरिद्वार में आवेदन किया था। वर्तमान में ये सभी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के स्नातकोत्तर स्तर पर अंक मानक स्तर से कम पाए गए, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Cricket24 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand22 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Cricket23 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand21 hours agoचम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..
Haridwar20 hours agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Uttarakhand20 hours agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand19 hours agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Uttarakhand16 hours agoदून पुलिस ने वीकेंड पर लागू किया विशेष ट्रैफ़िक प्लान, 5 सुपर जोन, 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा…







































