Crime
HARIDWAR: पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने बनाई फर्जी आईडी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा !

हरिद्वार: शहर के लक्सर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद उसे बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा कर डाला। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई और उसके माध्यम से समाज में उसकी छवि खराब करने के लिए अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए।
महिला ने इस घटना को लेकर लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई है। इसके बाद, इस आईडी का इस्तेमाल करके वह उसके नाम से लोगों से अश्लील बातें करता है, जिससे उसकी समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। महिला का कहना है कि उसके पति ने जानबूझकर उसे बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया है।
विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि यह सब उसकी और उसके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए, लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Haridwar #FakeID #Defamation #PoliceCase #DomesticDispute
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Cricket10 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket10 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
uttarakhand weather8 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar11 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag11 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Haridwar4 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Bageshwar10 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar6 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम










































