Dehradun
हरिद्वार मनसा देवी हादसा: करंट की अफवाह से भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत; राष्ट्रपति–PM मोदी ने जताया दुख

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह हुई भगदड़ में दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में करंट लगने की अफवाह के चलते अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग दबकर या कुचलकर घायल हो गए।
यह हादसा सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच सीढ़ियों पर हुआ, जब दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा थे। भगदड़ में कई लोग दबे श्रद्धालुओं के ऊपर से निकलते चले गए, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ गया। फिलहाल घायलों में से गंभीर रूप से घायल 5 श्रद्धालुओं को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि बाकी 23 घायलों का इलाज जिला अस्पताल, हरिद्वार में चल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग की भगदड़ में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।”
प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताते हुए कहा, “उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुई भगदड़ में जान-माल की हानि पर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि, और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि हादसे में घायल हुए 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया था। हादसे के तुरंत बाद घायलों को बचाने के लिए 108 सेवा की 7 एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की 2 एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं, जिनकी मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों की सूची में शामिल हैं:
विपिन सैनी (18), काशीपुर, उत्तराखंड
आरुष (12), बरेली, यूपी
विशाल (19), रामपुर, यूपी
विक्की (18), रामपुर, यूपी
वकील, बाराबंकी, यूपी
शांति, बदायूं, यूपी
घायलों में शामिल: हरियाणा, यूपी, बिहार और दिल्ली के कई श्रद्धालु, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मदद के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
📞 हरिद्वार जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र:
01334-223999, 9068197350, 9528250926
📞 राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:
0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404
प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun9 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag9 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews8 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun3 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट






































