Haridwar
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक, लिए गए ये फैसले

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।
Table of Contents
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक हुई। जिसमें मेला के दौरान यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही पर चर्चा की गई। सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता बताई।
भारी वाहनों के रूट पर बनी सहमति
शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ अहम गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान सीओ यातायात ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद करते हुए पुलिस द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी।
भारी वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित
सीओ यातायात ने बताया कि कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने रूट डायवर्जन, समयबद्ध आवागमन और प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की।
पुलिस अधिकारियों ने एसोसिएशन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेला अवधि में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। इस पर सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Haridwar
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नर बाघ की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
Table of Contents
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए थे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। कुछ ही घंटों के भीतर टीम ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
जांच में सामने आई संदिग्ध कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र की है, जहां नियमित सर्च अभियान के दौरान टीम को जंगल में बाघ का शव मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव के पास एक मृत भैंस भी पाई गई। बाघ की खाल और दांत सुरक्षित थे लेकिन चारों पैर काटे गए थे।

वन विभाग की टीम ने शिकारी वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
जांच एजेंसियों को शक है कि बाघ को जहरीला चारा खिलाकर निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच के दौरान वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
- श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
- दमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…
- बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
- आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
- पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
Haridwar
“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचाने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार
हरिद्वार के प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हर की पौड़ी समेत महत्वपूर्ण स्थानों को अगले चार दिनों में बम से उड़ाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नशे में पुलिस को कॉल कर दी थी धमकी
पुलिस ने आरोपी सोहन सिंह रावत (30 वर्ष) निवासी पौड़ी गढ़वाल को रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कॉल करना कबूल किया।
SSP बोले- ऐसी धमकियां बर्दाश्त नहीं
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस तरह की धमकियों को किसी भी कीमत पर हल्के में नहीं लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
- श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
- दमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…
- बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
- आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
- पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Cricket5 hours agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
Chamoli24 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
big news22 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
big news2 hours agoआतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
big news5 hours agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Dehradun3 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
Dehradun41 minutes agoबीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति







































