Haridwar
फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कर रहा था खतरनाक स्टंट , पुलिस ने बाइक की सीज….

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बाइक पर स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डाल रहा था। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली, तो कार्रवाई करते हुए युवक का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया गया और उसकी बाइक को सीज कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, युवक खड़खड़ी क्षेत्र में अपनी स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक स्टंट कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा था, ताकि वह फॉलोवर्स बढ़ा सके। इस तरह की शिकायतों के बाद हरिद्वार की खड़खड़ी चौकी पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी युवक को बुलाकर उसकी बाइक सीज कर दी। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपी युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया गया, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार फॉलोवर्स थे। पुलिस ने युवक से माफी भी दिलवाई और उसकी बाइक को सीज किया।
एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से न केवल आपकी जान को खतरा होता है, बल्कि अन्य युवा भी आपसे सीखकर ऐसा कर सकते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह के मामले सामने आते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है।
यह घटना क्षेत्र में दूसरा मामला है, जिसमें सोशल मीडिया के लिए स्टंट करने पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
Haridwar
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या

Roorkee News : रुड़की में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी दो शादीशुदा बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में उनका एक जीजा भी घायल हुआ है।
Table of Contents
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि चुड़ियाला निवासी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या का आरोप है। हमले में संगीता के पति संदीप को भी गोली लगी थी। घायल संदीप का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक को चुड़ियाला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद
आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों के कथित चरित्र को लेकर नाराज था। उसका दावा था कि इस वजह से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी और उसे लगातार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सामाजिक बदनामी को लेकर वह काफी तनाव में था। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी ने पूछताछ में इन परिस्थितियों को वारदात की वजह बताया है।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Cricket23 hours agoECR vs DNG Dream11 Prediction Match 8: Playing XI, Pitch Report, Top Picks & Fantasy Tips
Cricket8 hours agoIND-W vs THAI-W Dream11 Prediction Match 3: Asia Cup 2026 Pitch Report & Fantasy XI Tips
Uttarakhand6 hours agoUttarakhand Weather Alert : मौसम विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..
Uttarakhand3 hours agoMussoorie News: मसूरी में बारिश का कहर, पानी वाले बैंड पर दरकी पहाड़ी, कई मकान खतरे की जद में





































