Chamoli
चमोली में भारी बारिश से तबाही, डीएम ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं, आपदा प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दिनों थराली तहसील क्षेत्र में बादल फटने जैसी स्थिति और मूसलधार बारिश ने तबाही मचाई, जिससे कई सड़कें टूट गईं, पेयजल और बिजली आपूर्ति ठप हो गई और दो लोगों की जान भी चली गई। इसी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

आपदा प्रबंधन को लेकर वर्चुअल बैठक
डीएम संदीप तिवारी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी अधिकारियों की आपात बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सड़क, पैदल रास्ते, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2025 तक कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा, जब तक कि कारण अत्यंत आवश्यक न हो।
मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी, कार्रवाई की चेतावनी
जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिया है कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी तैनाती स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यदि कोई गैरहाजिर पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संसाधनों की उपलब्धता और पीआरडी जवानों की तैनाती के निर्देश
डीएम तिवारी ने आपदा राहत में लगे संसाधनों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पोकलैंड, जेसीबी, वुड कटिंग मशीन जैसे उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे पीआरडी जवानों को चिन्हित किया जाए जो खाना बनाने या वाहन चलाने में दक्ष हों, ताकि ज़रूरत पड़ने पर राहत कार्यों में तुरंत लगाया जा सके।
तहसील और ब्लॉक स्तर पर सक्रियता जरूरी
तहसील और विकास खंड स्तर पर राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन तेजी से हो सके।
राहत केंद्रों में भोजन और गैस वितरण के सख्त आदेश
डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत केंद्र कुलसारी और चेपडों में भोजन की व्यवस्था दुरुस्त रखने और घर-घर रसोई गैस वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
पृष्ठभूमि: थराली में तबाही का मंजर
बता दें कि 22 अगस्त की रात को हुई भीषण बारिश ने थराली तहसील और उसके आसपास के गांवों को बुरी तरह प्रभावित किया था। कई सड़कों का संपर्क टूट गया, पुल क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। अभी भी इलाके में कई जगहों पर राहत कार्य जारी हैं।
डीएम की अपील: जिम्मेदारी से निभाएं अपना कर्तव्य
अंत में जिलाधिकारी तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे आपदा की इस घड़ी में पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपना दायित्व निभाएं। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Uttarakhand
CHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, यौन संबंध बना कर दी थी धमकी
चमोली (CHAMOLI): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं. ताजा मामला चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर से सामने आया है, जहाँ पर नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें_ झारखण्ड के पूर्व CM चम्पई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, मनाली के होमेस्टे से मिला शव
मुख्य बिंदु
चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को एक शिकायतकर्ता ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया गया कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल पुत्र स्व0 प्रताप सेंजवाल निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 23 वर्ष उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया. आरोपी ने पीडिता से जबरदस्ती यौन संबंध बनाए और मुहँ खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
ये भी पढ़ें_ KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
मामले में POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज
तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 03/2026 धारा 65,137(2),315(3) बीएनएस व 5ठ/6 पोक्सो अधि0 में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें_ सेलाकुई में रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला, मौसा पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू किए. गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने 24 फरवरी को आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Chamoli
स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ

Chamoli News : चमोली जिले के औली में स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का आगाज हो गया है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
Table of Contents
स्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को Auli Winter Carnival 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में ये महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।
औली बन चुका है भारत का प्रमुख Winter Destination
सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 (दो हजार पांच सौ) से 3050 (तीन हजार पचास) मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों और नंदा देवी, कामेट और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।
13 से 16 फरवरी 2026 तक औली में होंगी प्रतियोगिता
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Auli Winter Carnival 2026 में अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्क औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विशिष्ट पहचान मिलेगी।
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Dehradun8 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news10 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Trending8 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
big news6 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Cricket9 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Roorkee6 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
Uttarakhand4 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket7 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?




































