Udham Singh Nagar
सितारगंज में तिरंगे की ऐतिहासिक ध्वजारोहण, 38 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा !

सितारगंज: उत्तराखंड में अब राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा सितारगंज में फहराया गया है। आज, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने 208 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया, जिससे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह और गर्व का माहौल बना। तिरंगा फहराने के बाद, अमरिया चौराहे का नाम बदलकर ‘तिरंगा चौराहा’ रखा गया, जो इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बना गया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में भा.ज.पा. कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। तिरंगे को फहराने के दौरान राष्ट्रगान गाया गया, और वातावरण में देशभक्ति के गीत गूंजने लगे। इस दौरान क्षेत्र में आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिससे खुशी का माहौल था।
तिरंगे की ऊंचाई 208 फीट बताई जा रही है, जो उत्तराखंड में सबसे ऊंची है। इस ध्वज को लगाने में 38 लाख रुपये की लागत आई है। इससे पहले, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तिरंगे लगाए गए थे, लेकिन सितारगंज में यह तिरंगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा है।
सितारगंज में इस तिरंगे के फहराने से न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच भी एक नई जागरूकता और देशभक्ति का संचार हुआ है। तिरंगा फहराए जाने के इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए विधायक सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि यह तिरंगा पूरे क्षेत्र में एकता और भाईचारे का प्रतीक बनेगा।
#TirangaFlag, #SaurabhBahuguna, #208FeetFlag, #UttarakhandNews, #TricolorCelebration
Udham Singh Nagar
बाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम जोगीपुरा में गुरुद्वारा साहिब के सामने अचानक लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करीब नौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में आग का तांडव, चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के ज्यादातर सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने झोपड़ियों में मौजूद विमला और लक्ष्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सफलता नहीं मिली।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक नौ झोपड़ियां और उनमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और रसोई गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान भी आ गया।

10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका
पीड़ित परिवारों के मुताबिक, उनकी सालों की मेहनत से तैयार गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। शुरुआती अनुमान में 10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
Udham Singh Nagar
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा में सुरई वन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।
Table of Contents
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
खटीमा की सुरई वन क्षेत्र में सुबह वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुरई बीट संख्या-05 के पास कर्मचारियों को खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला।
शव के आसपास मिले बाघ के पगचिह्न
इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज किया। इसी दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले। प्रारंभिक आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहीं, सत्रहमील पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और वन विभाग की टीमें युवक की शिनाख्त करने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आम लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी जा रही है।
Udham Singh Nagar
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत

Sitarganj News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
PTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा
जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी दो बेटियों अनिष्का (7) और राधिका (10) के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों सितारगंज-किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं।
मां और 7 साल की बेटी की मौत
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और उनकी सात वर्षीय बेटी अनिष्का को काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद तीनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राधिका का उपचार किया गया।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Dehradun11 hours agoदेहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
Dehradun13 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
Dehradun17 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
Dehradun15 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Politics10 hours agoभ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच







































