Nainital
रामनगर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में तमंचे बरामद….

रामनगर: रामनगर पुलिस ने गांव मालधन चौड़ क्षेत्र स्थित एक अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बड़ी संख्या में तमंचे, कारतूस, और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
मालधन चौड़ क्षेत्र में मारा गया छापा
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर के तुमाडियाडाम इलाके में अवैध रूप से तमंचा बनाने की गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस, मालधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और पीरुमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक की अगुवाई में एक टीम बनाई और मौके पर छापा मारा।
गिरफ्तारी और बरामदगी
कोतवाल सैनी ने जानकारी दी कि छापे के दौरान एक आरोपी महमूद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डिलारी गांव का रहने वाला है। मौके से पुलिस ने 312 बोर की बंदूक, दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस, खोखे और तमंचा बनाने के उपकरण सहित एक मशीन भी बरामद की है।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति का इस मामले में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breakingnews
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Nainital Accident : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के पास पहुंचे। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।
हादसे में चार लोग हुए घायल
गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.डी पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

केस के सिलसिले में जा रहे थे हाईकोर्ट
बताया जा रहा है की ये लोग केस के सिलसिले में उच्च न्यायालय को आ रहे थे तभी अचानक इनकी कार गहरी खाई में जा गिरी चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
Cricket12 hours agoENG vs PAK Dream11 Prediction 1st Test 2026: Headingley Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 23 अगस्त तक जारी किया पूर्वानुमान देखें
Dehradun15 hours agoदेहरादून में नदी में फंसे UPES के 6 छात्र, 6 KM पैदल चलकर SDRF ने किया रेस्क्यू
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
Udham Singh Nagar14 hours agoSSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Breakingnews10 hours ago10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
Chamoli15 hours agoचमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा
Pauri13 hours agoपौड़ी के महरगांव में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन लोग, रेस्क्यू जारी




































