Accident
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा !

रामनगर: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की सुबह एक और दर्दनाक घटना ने अल्मोड़ा जनपद को हिला दिया। मोहान क्षेत्र में कुबेरिया के पास एक बोलेरो वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन चालक भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, घायलों में से एक, भोपाल सिंह मनराल ने बताया कि वे शुक्रवार की रात दिल्ली से यात्रा पर निकले थे और करीब 11:30 बजे मोहान पहुंचे थे। गेट बंद होने के कारण उन्होंने सुबह तड़के चौखुटिया जाने का फैसला किया था। उनका परिवार एक दुखद कारण से अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
भोपाल सिंह ने बताया कि वाहन के गिरने से पहले वे चालक के पास बैठे थे और सीट बेल्ट पहने हुए थे, जिससे उनके जीवन की रक्षा हुई। यदि सीट बेल्ट नहीं होती, तो वे भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।
इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा उपायों और मार्गों की स्थिति कब बेहतर होगी। पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या सड़क सुरक्षा मानकों का पालन पर्याप्त रूप से किया जा रहा है, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार कौन है?
#Roadaccidents, #Almoradistrict, #Hillyareas, #Bolerovehiclecrash, #Seatbeltsafety
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
big news
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रही कमांडर जीप अनियं6ित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप
पिथौरागढ़ में आज सुबह तड़के कमांडर जीप गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः समय लगभग 04:35 बजे, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की तरफ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 घायल
घटनास्थल पर पहुँचने के बाद SDRF टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे, बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही 3 घायल व्यक्तियों को खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि जीप सवार ये सभी लोग एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। एसडीआरएफ ने शव को खाई से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घायलों और मृतकों का विवरण
1.जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन
2.मोहन बिस्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी – बासौद
3.सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22) निवासी – मुनकोट
मृतक
लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22) निवासी कोटभाल्डे।
Haridwar3 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Uttarakhand23 hours agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Uttarakhand21 hours agoदून पुलिस ने वीकेंड पर लागू किया विशेष ट्रैफ़िक प्लान, 5 सुपर जोन, 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा…
Nainital6 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Pithoragarh5 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
Cricket4 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
big news2 hours agoबड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ
Cricket2 hours agoRCB vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 54: आज की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI











































